building collapse दिल्ली में गिरी इमारत
ब्रेकिंग न्यूज़

building collapse दिल्ली में गिरी इमारत

Spread the love


दिल्ली के वेलकम इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई है, खबर आ रही है कि मलबे के नीचे कम से कम 12 लोग दबे हुए हैं। इससे पहले दिल्ली के मुस्तफाबाद में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था। अब किस वजह से यह इमारत ढही, अभी तक कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन मलबा जितना ज्यादा पड़ा हुआ है, उससे पता चलता है कि हादसा बड़ा है। अभी तक पांच लोगों को इस मलबे से निकाला गया है, रेस्क्यू जारी है।

राजधानी के जिस वेलकम इलाके में यह हादसा हुआ है, वहां पर गलियां काफी पतली हैं, इस वजह से रेस्क्यू करने में भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय मौके पर पुलिस, लोकल प्रशासन के अलावा दमकल की भी सात गाड़ियां मौजूद हैं। हादसा करीब सुबह सात बजे हुआ है, उसके तुरंत बाद ही रेस्क्यू की एक टीम भी रवाना कर दी गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द इस रेस्क्यू को पूरा किया जाए और मलबे में दबे लोगों को अस्पताल ले जाया जाए।

सदर बजार में हुआ था हादसा

इससे पहले पुरानी दिल्ली के सदर बाजार के मिठाई पुल इलाके में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे तीन इमारतें ढह गईं। हादसा जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम मार्ग तक बन रही दिल्ली मेट्रो की नई सुरंग के करीब घटित हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि कुछ लोग घायल हुए। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।

इसके अलावा मुस्तफाबाद स्थित दयालपुर इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई थी जब वहां एक चार मंजिला इमारत देखते-देखते ही जमींदोज हो गई थी। उस हादसे में भी चार लोगों की मौत हुई।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *