वृंदावन में होली पर श्री राधा हित केली कुंज आश्रम में भक्ति और रंगों का अनोखे संगम में हर कोई डूबता हुआ दिखाई दिया। चहुंओर उड़ता हुआ गुलाल और गूंजता राधा नाम वातावरण को पवित्र और हर किसी की दिल में नाम जप की अलख जगा रहा था। संत प्रेमानंद महाराज ने जैसे ही श्रद्धालुओं पर गुलाल डाला तो वह खुशी में झूमने लगे।
Trending Videos
संत प्रेमानंद महाराज से होली खेलने के रात से उनके आश्रम के बाहर लोगों पहुंचना शुरू कर दिया था। जैसे ही महाराज जी ने रंगों की वर्षा की श्रद्धालुओं ने इसे ईश्वरीय कृपा मानते हुए खुद को धन्य महसूस किया। भक्तों का कहना था कि यह उनके लिए केवल रंगों का उत्सव नहीं था, बल्कि ऐसा लगा मानो उन्होंने स्वयं भगवान से होली खेली हो।
महाराज जी ने अपने प्रवचन में प्रेम और भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के प्रेम का उत्सव है। जब हम निष्काम भाव से भक्ति में लीन होते हैं तो स्वयं राधा-कृष्ण हमारे साथ होली खेलते हैं। गुलाल और भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु नृत्य और कीर्तन में लीन हो गए। पूरा वातावरण ‘राधे-राधे’ और ‘बांके बिहारी लाल की जय’ के जयकारों से गूंज उठा।
Spread the love पारा पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में हुए 13 करोड़ के फर्जीवाड़े के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस मुख्य आरोपी बैंक मित्र और पूर्व सिक्योरिटी गार्ड को पकड़ चुकी है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी काकोरी के नरौना का रहने वाला […]
Spread the love Varanasi News in Hindi: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में कपसेठी थाने में गुरुवार को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कपसेठी के दिलावलपुर गांव के शिवम सिंह का आरोप है कि उसके भाई को नौकरी दिलाने के नाम पर 5.10 लाख रुपये ले लिए गए। पैसे की मांग […]
Spread the love Finance Commission meeting: 16वें वित्त आयोग की टीम के साथ बुधवार हुई बैठक में राज्य सरकार ने केंद्रीय करों में हिस्सेदारी 41 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की मांग की है। Source link