cat Summer Care Tips- बिल्ली का ख्याल कैसे रखें
धर्म आस्था

cat Summer Care Tips- बिल्ली का ख्याल कैसे रखें

Spread the love


गर्मी के मौसम में इंसानों से अधिक परेशानी पशु-पक्षियों को होती है। इंसान तो फिर भी गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय को कर लेता है, लेकिन पशु-पक्षियों के लिए यह मौसम काफी परेशान करने वाला होता है।

कई लोग अपने घर पर बिल्ली पाले हुए होते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो अपने घर पर बिल्ली पाले हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको गर्मी में बिल्ली की सही से देखभाल करने के टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसको आप आसानी से फॉलो कर सकते हैं।

ठंडी जगह का करें चयन

गर्मी के मौसम में बिल्ली की केयर करने के लिए आप ठंडी जगह का चयन करें। आप हवादार कमरे में भी अपनी बिल्ली को रख सकते हैं। अगर आपके यहां AC या पंखा हो तो उसका बिस्तर उसके पास रखें।

गर्मी के संकेतों पर रखें नजर

गर्मी के मौसम में अपनी बिल्ली पर नजर बनाए रखें। अगर आपकी बिल्ली हांफ रही है या फिर उसको उल्टी आ रही है, तो तो ये लक्षण हीट स्ट्रोक के हो सकते हैं। ऐसे में उसको तुरंत ठंडे पानी से नहलाएं।

भोजन पर दें ध्यान

गर्मी के मौसम में बिल्लियां बहुत कम खाती हैं। ऐसे में खाने में हल्का और जल्दी खराब न होने वाला भोजन दें। बासी खाना देने से बचें।

बिल्ली को नहलाते रहें

गर्मी के मौसम में बिल्लियों को नहलाने के लिए सबसे बेस्ट समय सुबह या शाम का होता है। इस समय मौसम ठंडा होता है। दोपहर के समय अधिक गर्मी होती है, ऐसे में नहलाने से बचना चाहिए। बिल्ली के लिए मार्केट में खास तरह का शैम्पू मिलता है, आप उसी का ही उपयोग करें। इंसानों का शैम्पू या साबुन न लगाएं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *