CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी:  10वीं में 93.60%, 12वीं में 88.39% स्‍टूडेंट्स पास; लड़कियां लड़कों से आगे, Digilocker-Umang पर मार्कशीट
शिक्षा

CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी: 10वीं में 93.60%, 12वीं में 88.39% स्‍टूडेंट्स पास; लड़कियां लड़कों से आगे, Digilocker-Umang पर मार्कशीट

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • CBSE Result 2025 Update; 10th 12th Toppers List | Pass Percentage

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं में 93.60% और 12वीं में 88.39% स्‍टूडेंट्स पास हुए। कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल 10वीं और 12वीं के करीब 44 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम्स दिए थे।

यहां देखें CBSE का रिजल्‍ट

  • cbse.gov.in
  • results.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in
  • DigiLocker, UMANG ऐप

CBSE 10th मार्कशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें

CBSE 12th मार्कशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें

10वीं-12वीं में लड़कों से आगे लड़कियां

रिजल्‍ट में लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से बेहतर रहा है। 10वीं लड़कियों का रिजल्‍ट 95.0%, जबकि लड़कों का रिजल्‍ट 92.63% रहा है। लड़-कियों का रिजल्‍ट लड़कों से 2.37% बेहतर रहा है।

12वीं में लड़कियों का रिजल्‍ट 91.64% और लड़कों का रिजल्‍ट 85.70% रहा है। यानी दोनों क्‍लासेज में लड़कियों ने बाजी मारी है।

मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं होगी

CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्‍ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

स्‍कूल से मिलेगी ओ‍रिजिनल मार्कशीट

रिजल्‍ट घोषित होने के बाद स्‍टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन ये केवल टेंपरेरी है। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्‍कूल से लेनी होगी। ओरिजिनल मार्कशी आगे की पढ़ाई और अन्य आधिकारिक कामों के लिए जरूरी होती है। स्कूल आमतौर पर स्‍टूडेंट्स को ओरिजिनल मार्कशीट के बारे में अपडेट कर देते हैं।

पिछले साल मई में जारी हुआ था रिजल्ट

साल 2024 में CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी हुआ था। वहीं साल 2023 में रिजल्ट 12 मई को जारी हुआ था। पिछले साल 10वीं में CBSE बोर्ड के 93.06% स्टूडेंट्स पास हुए थे।

—–

ये खबरें भी पढ़ें…

CUET UG एग्जाम आज से शुरू: रिपोर्टिंग टाइम पर सेंटर पहुंचें; साथ लेकर जाएं ये 3 जरूरी चीजें

CUET UG एग्जाम आज, 13 मई से शुरू हो रहे हैं। ये एग्जाम 15 सब्जेक्ट्स के लिए देशभर में और देश के बाहर कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए हर दिन 3 शिफ्ट्स होंगी। कैंडिडेट्स ने जो सब्जेक्ट्स चुने हैं, उसके अनुसार उनकी शिफ्ट तय की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *