Chandauli News: बहू पर गलत नीयत व पैसों का विवाद, लोको पायलट ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर मुनीम की कराई थी हत्या
होम

Chandauli News: बहू पर गलत नीयत व पैसों का विवाद, लोको पायलट ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर मुनीम की कराई थी हत्या

Spread the love


loco pilot murdered accountant for Troubled by pressure and ill intention toward daughter-in-law in chandauli

मुनीम हत्याकांड का आरोपी लोको पायलट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत कृष्ण भगवान सिंह ने अपने ऊपर बढ़ते कर्ज, ब्याज, लगातार तकादे और अपनी बहू पर गलत नियत रखने से परेशान होकर कोयला मंडी के मुनीम मनोज कुमार की हत्या कराई थी। इसके लिए उसने बिहार के दो शूटरों को डेढ़ लाख की सुपारी दी थी। घटना से तीन दिन पहले ही शूटरों को बुलाकर अपने परिचित के खाली मकान ठहराया था। उसके बाद रेकी कराई और फिर ब्याज के पैसे देने के बहाने मुनीम को सुनसान स्थान पर बुलाकर शूटरों से गोली मरवाई थी। एसपी आकाश पटेल ने सोमवार को हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी लोको पायलट कृष्ण भगवान और एक शूटर सूरज गिरफ्तार कर लिए गए हैं, वहीं एक फरार है।


चंदौली एसपी आकाश पटेल ने सोमवार को पुलिस लाइन में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 6 जून को अलीनगर थाने पर मुगलसराय थानाक्षेत्र के चतुर्भुजपुर छिड़े बस्ती निवासी अशोक कुमार ने तहरीर दी थी कि मेरे भाई मनोज (38) प्रतिदिन की भांति घर से लगभग सुबह 7 बजे काम पर कोयला मंडी स्थित श्रीराम धर्म काटा चंदासी के लिए निकले थे। दिन में करीब 2:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम टरियां पटपरा में सड़क पर बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न टीमों गठन किया।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में खौफनाक वारदात: दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

जांच में सामने आई ये बात

जांच में पता चला कि मुनीम मनोज धर्मकांटे से घटना वाले दिन अचानक 1 बजे यह बताकर निकला था कि किसी जानने वाले का एक्सीडेंट हुआ है, जिसे देखने अस्पताल जा रहा है। इसके कुछ देर बाद ही हत्या हो गई। शव के पास से एक डायरी मिली, जिसमें बहुत सारे लोगों को ब्याज पर पैसे देने का उल्लेख था। सीसीटीवी फुटेज देखने से संकेत मिला कि मृतक घटनास्थल की ओर अकेले नहीं गया, एक अन्य व्यक्ति दूसरी साइकिल से साथ-साथ गया और उनके पीछे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल भी जाती दिखाई दी। मृतक की सीडीआर में एक संदिग्ध कॉल मिली, जिसे सीसीटीवी फुटेज से मिलान करने पर संदिग्ध के रूप में रेलवे के लोको पायलट कृष्ण भगवान सिंह का नाम सामने आया। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *