Charpokhari’s Ajinkya Mishra made it to the ‘Dhurandhar’ | ‘धुरंधर’ फिल्म में रहमान डकैत का बेटा बिहार का अजिंक्य: भोजपुर से निकलकर 14 साल की उम्र में एड से बॉलीवुड में मचाया धमाल – Piro News
मनोरंजन

Charpokhari’s Ajinkya Mishra made it to the ‘Dhurandhar’ | ‘धुरंधर’ फिल्म में रहमान डकैत का बेटा बिहार का अजिंक्य: भोजपुर से निकलकर 14 साल की उम्र में एड से बॉलीवुड में मचाया धमाल – Piro News

Spread the love


‘रहमान डकैत की दी हुई मौत बड़ी कसाईनुमा होती है... ‘धुरंधर’ मूवी में एक्टर अक्षय खन्ना का यह डायलॉग इन दिनों हर किसी की जुबां पर है। लोग अक्षय की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्हें ऑस्कर और नेशनल अवॉर्ड देने की मांग हो रही है।

.

फिल्म में अक्षय के दो बेटों का भी रोल है। छोटे बेटे फैजल डकैत का किरदार बिहार के भोजपुर जिले के 14 साल के अजिंक्य मिश्रा ने निभाया है। फैजल का कोई डायलॉग तो नहीं है, लेकिन किरदार सुर्खियों में है।

भोजपुर के पीरो के चरपोखरी के रहने वाले अजिंक्य की बतौर बाल कलाकार धुरंधर पहली फिल्म है। उनके गांव से मुंबई पहुंचने के सफर और पहली ही बार में इतनी बड़ी बजट की फिल्म मिलने की पूरी कहानी पर दैनिक भास्कर ने उनके पिता जयशंकर मिश्रा से बात की…

फिल्म धुरंधर में अजिंक्य की मां का किरदार 'भाभीजी घर पर हैं' कि एक्टर सौम्या टंडन ने निभाया है।

फिल्म धुरंधर में अजिंक्य की मां का किरदार ‘भाभीजी घर पर हैं’ कि एक्टर सौम्या टंडन ने निभाया है।

सवाल: बिहार से इंदौर कैसे पहुंचे? अजिंक्य मिश्रा के पिता जयशंकर मिश्रा 2003 में आरा जैन कॉलेज से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए इंदौर चले गए। वो 2004 में इंदौर क्रिश्चियन एमिनेंट स्कूल से बीबीए में दाखिला लिया, फिर 2009 में इसी कॉलेज से एमबीए की डिग्री ली। इसके बाद उन्हें एचडीएफसी बैंक में नौकरी मिली। जयशंकर ने इंदौर की रेणुबाला मिश्रा से मैरिज किया। अजिंक्य का जन्म 7 सितंबर 2011 को इंदौर में हुआ। तीन भाई-बहन में अजिंक्य सबसे बड़े हैं। बहन सबसे छोटी हैं।

सवाल: अजिंक्य मिश्रा की एक्टिंग की शुरुआत कैसे हुई? अजिंक्य 3 साल की उम्र से ही एक्टिंग में दिलचस्पी लेने लगा था। इंदौर में 2015 में मॉडलिंग में एडमिशन करवाया। यहां वो पाकिजा, ड्यूक, महिंद्रा, अमेरिकन कंपनी समेत कई कंपनियों का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। फेसबुक के माध्यम से इसकी रीच बढ़ती गई।

अजिंक्य मिश्रा ने छोटे-छोटे एड से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई।

अजिंक्य मिश्रा ने छोटे-छोटे एड से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई।

सवाल: इंदौर से मुंबई का सफर कैसे शुरू हुआ? 2017 में स्टार प्लस के एक सीरियल ‘विद्रोही’ के लिए मुंबई से कॉल आया। अजिंक्य का यह पायलट प्रोजेक्ट था। फिर 2018 में मुंबई शिफ्ट हो गए। इसके बाद अजिंक्य को एक शॉर्ट मूवी ‘डेमोक्रेसी; में एंट्री मिली। इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिले। बिहार फिल्म फेस्टिवल में भी बेटे को सम्मानित किया गया।

सवाल: कैसे और कब टीवी इंडस्ट्री में मिली पहचान? ”दिल तो हैप्पी है जी” शो के लीड रोल से अजिंक्य मिश्रा को टीवी इंडस्ट्री में पहचान दी। ज़ी टीवी का ”इश्क सुभान अल्लाह” शो में डॉक्टर चाइल्ड का रोल निभाया। 2019 में ज़ी टीवी ने इसके लिए अजिंक्य को अवॉड भी दिया।

सवाल: अभी तक कितना एड कर चुका है अजिंक्य? अजिंक्य अभी तक 50 से अधिक टीवी एड कर चुका है। पंकज त्रिपाठी के साथ हुंडई कार कंपनी में एड करते दिखे हैं। उन्हें रणबीर सिंह के साथ एक पेन कंपनी एक एड में काम करने का मौका भी मिला है।

सवाल: फिल्म धुरंधर के लिए कब आपके पास कॉल आया? फिल्म धुरंधर के लिए सितंबर 2024 में कास्टिंग प्रोडक्शन के डॉयरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कॉल किया। पिता जयशंकर मिश्रा बताते हैं कि अजिंक्य शुरू से बोलने में तेज है, लेकिन इस फिल्म में उसका एक भी डायलॉग नहीं था, तो मैंने फिल्म करने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में पता चला कि इससे बड़े-बड़े कलाकारों का भी डायलॉग नहीं है। फिल्म बनने के बाद एहसास हुआ कि इसका रोल इंपैक्ट और पॉवरफुल है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने अजिंक्य का ऑडिशन किया था।

सवाल: एक्टिंग के साथ-साथ अजिंक्य पढ़ाई कैसे कर रहा है? अजिंक्य मुंबई के बीरार में एक निजी स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग, मॉडलिंग में भी टाइम देता है। 12 दिसंबर को रिलिज हुई वेब सीरीज ”सिंगल पापा” में अजिंक्य मिश्रा का रोल जबरदस्त है। कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म में चाइल्ड कलाकार अजिंक्य ने अपना गहरा छाप छोड़ा है।

सवाल: अजिंक्य मिश्रा का अपकमिंग प्रोजेक्ट क्या है? वैसे तो वो अभी पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई को लेकर उसपर ज्यादा प्रेशर नहीं दिया है, लेकिन 3 प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं, जिसमें इंटरनेशनल फिल्म ”मर्सी” सिद्धार्थ राय कपूर की वेब सीरीज ”तीन कौवे” जो अमेजन प्राइम पर आएगा और मशहूर अभिनेत्री काजोल के साथ फूड प्रोडक्ट केलॉग्स के एड में नजर आएगा।

सवाल: आप अभी क्या कर रहे हैं? मुंबई में आयुर्वेद कंपनी में रीजनल सेल्स मैनेजर के तौर पर काम कर रहा हूं।

धुरंधर फिल्म में काम कर चुके अजिंक्य मिश्रा अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ।

धुरंधर फिल्म में काम कर चुके अजिंक्य मिश्रा अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ।

अजिंक्य का फैमिली बैक ग्राउंड

अजिंक्य की सफलता में उनके माता-पिता और परिवार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उनके दादा समाजसेवी चंदेश्वर मिश्रा रिटायर्ड बैंककर्मी हैं, जय शंकर मिश्रा के बड़े चाचा गांव के मुखिया भी रह चुके हैं। अजिंक्या मिश्रा के सुपरहिट फिल्म धुरंधर में अभिनय के बाद पूरे जिले और प्रखंड में खुशी की लहर है। अजिंक्य के बड़े पापा विकास मिश्रा और दादी निर्मला देवी ने दैनिक भास्कर की टीम से बात करते हुए अपने पोते की सफलता पर खुशी जाहिर की है।

दादी बोलीं- बड़ा अभिनेता बने पोता आंगनबाड़ी सेविका के तौर पे काम कर रहीं अजिंक्य की दादी निर्मला देवी ने बताया कि जब भी उससे बात होती है तो वो कहता है “दादी मुझे आशीर्वाद दो मैं बड़ा हीरो बनूं।” मेरा आशीर्वाद उसपर हमेशा है। परिवार से एक कलाकार के तौर पर देख कर बहुत खुशी होती है।

फिल्म में अजिंक्य के किरदार को देख दादा-दादी अपने पोते की सफलता से बेहद खुश हैं।

फिल्म में अजिंक्य के किरदार को देख दादा-दादी अपने पोते की सफलता से बेहद खुश हैं।

फिल्म की कहानी फिल्म धुरंधर की कहानी 1999 में हुए IC-814 विमान अपहरण और 2001 के भारतीय संसद हमले की पृष्ठभूमि से प्रेरित है। कहानी की शुरुआत भारतीय खुफिया एजेंसी के प्रमुख अजय सान्याल (आर माधवन) से होती है, जो पाकिस्तान में चल रहे आतंकवाद और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क को खत्म करने की योजना बनाते हैं।

इसके लिए उन्हें एक ऐसे युवक की आवश्यकता होती है, जिसकी कोई पहचान न हो और जो किसी अपराध में फंसा हुआ हो। उनकी तलाश पंजाब के 20 साल के हमजा (रणवीर सिंह) तक पहुंचती है, जो जेल में बंद है। हमजा को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है और मिशन के लिए पाकिस्तान भेजा जाता है।पाकिस्तान में हमजा का सामना ल्यारी के खतरनाक अंडरवर्ल्ड से होता है, जहां उसे गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) और कराची के एसपी चौधरी असलम (संजय दत्त) जैसे खतरनाक लोगों से निपटना पड़ता है।

फिल्म 'धुरंधर' में, अक्षय खन्ना ने एक गैंगस्टर 'रहमान डकैत' की भूमिका निभाई है।

फिल्म ‘धुरंधर’ में, अक्षय खन्ना ने एक गैंगस्टर ‘रहमान डकैत’ की भूमिका निभाई है।

फिल्म का पहला भाग गैंगस्टर दुनिया, अपराध और हिंसा को दर्शाता है, जबकि फिल्म का दूसरा पार्ट जासूसी, धोखे और षड्यंत्र से भरा है। कहानी दर्शकों को अंत तक उत्सुक बनाए रखती है कि क्या हमजा अपने मिशन में सफल होता है और कैसे वह अंडरवर्ल्ड का सफाया करता है।

गैंगस्टर 'रहमान डकैत' को फिल्म में दर्शकों ने खूब सराहा है।

गैंगस्टर ‘रहमान डकैत’ को फिल्म में दर्शकों ने खूब सराहा है।

फिल्म में अभिनय आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं। रणवीर सिंह हमजा के किरदार में पूरी तरह फिट बैठते हैं। उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज और एक्शन एनर्जी दर्शकों को पूरी फिल्म में बांधे रखती है। कई सीन्स में उनका दमदार प्रदर्शन फिल्म का आकर्षण बनता है।

अक्षय खन्ना विलेन के रूप में खतरनाक और प्रभावशाली हैं। उनके हर संवाद और एंट्री में जोश और डर दोनों महसूस होते हैं। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन की उपस्थिति और अभिनय फिल्म की कहानी को विश्वसनीय बनाते हैं। सारा अर्जुन छोटे स्क्रीन टाइम के बावजूद उन्होंने अपने किरदार में स्वाभाविकता और भावनात्मक पहलू जोड़ा, जो फिल्म के गंभीर हिस्सों को और असरदार बनाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *