पढ़ें मनोरंजन की ताजा खबरें, Entertainment News LIVE Nora fatehi Emotional Metro In dino BOX office Aamir Khan Sitaare Zameen Par Ranveer Singh Deepika Padukone
खेलकूद क्रिकेट

पढ़ें मनोरंजन की ताजा खबरें, Entertainment News LIVE Nora fatehi Emotional Metro In dino BOX office Aamir Khan Sitaare Zameen Par Ranveer Singh Deepika Padukone

Spread the love


Entertainment News: एयर होस्टेस ने चोरी छुपे एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी का एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अब इस पर रवीना टंडन ने नाराजगी जाहिर की है। वहीं, नोरा फतेही का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें वो इमोशनल और रोते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है कि आखिर मामला क्या है, जो एक्ट्रेस इस तरह से दिखी हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि जब वो एयरपोर्ट पर जाती हैं तो उनके पास एक फैन सेल्फी लेने आता है तो उनका बॉडीगार्ड उसे बुरी तरह से धक्का दे देता है। उनके इस वीडियो की काफी चर्चा हो रही है।

इसके साथ ही आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख और अली फजल स्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसे रिलीज किया गया है। फिल्म की रिलीज को तीन दिनों का वक्त हो चुका है। ऐसे में फिल्म ने तीन दिनों में खास कलेक्शन तो नहीं किया है लेकिन, अभी तक ठीक-ठाक बिजनेस कर लिया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को 7.25 करोड़ का बिजनेस किया है, जो कि बाकी दो दिनों से कहीं ज्यादा है। फिल्म ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़ और शनिवार को 6 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस लिहाज से फिल्म का तीन दिनों का कलेक्शन 16.75 करोड़ तक पहुंच गया है।

Live Updates

‘सावधान रहना…’, धीरेंद्र शास्त्री ने बिहार को भारत का पहला हिंदू राष्ट्र बनाने की कही बात, नेहा सिंह राठौर ने कसा तंज

नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा है। दरअसल, बागेश्वर धाम बाबा ने हाल ही में बिहार को भारत का पहला हिन्दू राष्ट्र बताया। …और पढ़ें

‘हिंदुओ पर हमला करना…’, मराठी भाषा विवाद को लेकर राज ठाकरे पर भड़के हिंदुस्तानी भाऊ, वीडियो शेयर कर कही ये बात

‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुके हिंदुस्तानी भाऊ हाल ही में हिंदी-मराठी भाषा विवाद को लेकर राज ठाकरे पर भड़कते हुए नजर आए हैं। …पूरी जानकारी

LIVE: प्रेग्नेंसी की खबरों पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की ने आखिरकार प्रेग्नेंसी की खबरों पर बात की और बताया कि वह कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस सवाल से थक गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें।

सलमान खान के साथ ये 3 हस्तियां होस्ट करेंगी ‘बिग बॉस 19’, इस दिन ओटीटी पर प्रीमियर होगा रियलिटी शो

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। शो कब प्रीमियर होगा, इसके कौन होस्ट करेगा और कहां स्ट्रीम होगा सबकुछ। …अधिक जानकारी

LIVE: एयर होस्टेस पर भड़कीं रवीना टंडन

एक एयर होस्टेस ने श्रद्धा कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी का फ्लाइट में बैठे हुए चुपके से वीडियो बनाया। अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिस पर रवीना टंडन ने नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट करते हुए लिखा कि यह निजता का उल्लंघन है। क्रू मेंबर के सदस्यों को ऐसा करने से पहले बेहतर तरीके से पता होना चाहिए, सहमति लेनी होगी। क्रू मेंबर के सदस्यों से ऐसा करने की उम्मीद नहीं की जाती है।

LIVE: आमिर खान ने रखा विष्णु-ज्वाला की बेटी का नाम

अभिनेता आमिर खान ने एक्टर विष्णु विशाल और खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा की बेटी का नाम रखा है। अब ज्वाला ने खुद इसकी तस्वीरें शेयर की और आमिर को शुक्रिया कहा। पूरी खबर यहां पढ़ें।

खत्म हुआ इंतजार! ‘पंचायत 5’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब रिलीज होगा नया सीजन

‘पंचायत सीजन 4’ जून में रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इसके पांचवें सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। …और पढ़ें

LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने सास से धुलवाए कपड़े

प्रियंका चोपड़ा अपनी सास को लेकर किस्सा शेयर किया कि एक बार उन्होंने अपनी सास को बेवकूफ बनाकर कपड़े धुलवा लिए थे। एक्ट्रेस को कपड़े धोना मुश्किल काम लगता है। पढ़िए पूरी खबर।

LIVE: अनुराग कश्यप की बेटी ने दोबारा रचाई शादी

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने फैंस को गुड न्यूज दी है। उन्होंने पति शेन ग्रेगोइरे संग फिर से शादी रचाई है। उन्होंने क्रिश्चियन वेडिंग की है। पढ़ें पूरी खबर।

‘आइडिया अच्छा था लेकिन…’, जब रेप सीन करने से झिझक रही थीं काजोल, पूजा भट्ट के कहने पर हुई थीं राजी

काजोल ने साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘दुश्मन’ को करने से मना कर दिया था। अब उन्होंने इसकी वजह बताई है। …अधिक जानकारी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में राजा दशरथ बने टीवी के राम, ‘सीता’ बोलीं- ‘मैं तो सोच भी नहीं सकती…’

नितेश तिवारी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें रणबीर कपूर राम और साई पल्लवी सीता का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म में राजा दशरथ के रोल में टीवी के राम अरुण गोविल होंगे। …पूरी जानकारी

‘फोटो देख रो पड़ा’, राजकुमार राव ने मराठी भाषा विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘जरूरी नहीं कि…’

महाराष्ट्र में चल रहे मराठी भाषा विवाद पर राजकुमार राव ने चुप्पी तोड़ी है। वो किसी भी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करने को असंवेदनशील नहीं मानते हैं। उन्होंने बताया कि वो अहमदाबाद प्लेन क्रैश की फोटो देखकर रो पड़े थे। …और पढ़ें

‘मनहूस दिन है…’, दिलीप कुमार को यादकर भावुक हुए धर्मेंद्र, कहा- ‘सदमा बर्दाश्त नहीं होगा’

सुपरस्टार धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है। इस मौके पर उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें लिखा कि ये क्षति असहनीय है। …यहां पढ़ें

कैलाश खेर @52: झुग्गी में रहे, सड़कों पर कपड़े धोए, कभी गाने के मिलते थे 50 रुपये, दिल्ली में खाई थी दर-दर की ठोकरें

Kailash Kher Birthday: म्यूजिक और बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम कैलाश खेर 52 साल के हो गए हैं। आज वो अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आपको उनकी स्ट्रगल लाइफ के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में दर-दर की ठोकरें खाई है और इसे वो जुगाड़ नगर कहते हैं। …अधिक जानकारी

‘दम है तो निकालकर दिखाओ’, मराठी भाषा विवाद पर निरहुआ का चैलेंज, कहा- ‘मैं नहीं बोलता…’

भोजपुरी स्टार एक्टर और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और अपना रिएक्शन देते हुए उन्होंने ठाकरे बंधुओं को खुला चैलेंज दे दिया है कि वो मराठी भाषा नहीं बोलते हैं दम है तो उनको निकालकर दिखाया जाए। …यहां पढ़ें

LIVE: ‘मेट्रो इन दिनों’ ने तीन दिनों में कमाए इतने करोड़

आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख और अली फजल स्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसे रिलीज किया गया है। फिल्म की रिलीज को तीन दिनों का वक्त हो चुका है। ऐसे में फिल्म ने तीन दिनों में खास कलेक्शन तो नहीं किया है लेकिन, अभी तक ठीक-ठाक बिजनेस कर लिया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को 7.25 करोड़ का बिजनेस किया है, जो कि बाकी दो दिनों से कहीं ज्यादा है। फिल्म ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़ और शनिवार को 6 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस लिहाज से फिल्म का तीन दिनों का कलेक्शन 16.75 करोड़ तक पहुंच गया है।

LIVE: नोरा फतेही का रोते हुए वीडियो वायरल?

नोरा फतेही का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें वो इमोशनल और रोते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है कि आखिर मामला क्या है, जो एक्ट्रेस इस तरह से दिखी हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि जब वो एयरपोर्ट पर जाती हैं तो उनके पास एक फैन सेल्फी लेने आता है तो उनका बॉडीगार्ड उसे बुरी तरह से धक्का दे देता है। उनके इस वीडियो की काफी चर्चा हो रही है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *