Cheapest Mileage Bikes Under 60000: माइलेज की महारथी हैं ये टॉप 3 बाइक, जो 60 हजार के बजट में दौड़ती हैं 70 किलोमीटर
शिक्षा

Cheapest Mileage Bikes Under 60000: माइलेज की महारथी हैं ये टॉप 3 बाइक, जो 60 हजार के बजट में दौड़ती हैं 70 किलोमीटर

Spread the love


भारत में नौकरीपेशा लोग मोटरसाइकिल खरीदते हुए कीमत से पहले जिस फीचर पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं, वो है बाइक की माइलेज और इसी माइलेज को ध्यान में रखते हुए ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से एक सही विकल्प को चुनता है। देश में बाइक माइलेज की इतनी बड़ी डिमांड को ध्यान में रखते हुए हम यहां उन तीन बजट फ्रेंडली मोटरसाइकिलों के बारे में बता रहे हैं, जो महज 60 हजार रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उपलब्ध हैं और 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती हैं।

भारत की सबसे सस्ती पांच माइलेज बाइकों की लिस्ट

Hero HF 100 (एक्स शोरूम कीमत-59018 रुपये)

हीरो एचएफ 100 न सिर्फ माइलेज के अलावा कीमत के लिए भी पसंद किया जाता है और इस बाइक को भारत की सबसे सस्ती बाइक होने का दर्जा भी हासिल है। सेल्स, डिलिवरी और अन्य नौकरियां जिसमें बाइक की जरूरत पड़ती है, उनमें इस बाइक की खासी डिमांड है। बाइक का सिर्फ एक वेरिएंट मार्केट में मौजूद है, जिसके दो कलर ऑप्शन मिल जाते हैं।

इस बाइक में सिंगल सिलेंडर वाला 97.2 सीसी का इंजन दिया गया है जो फ्यूल इंजेक्शन तकनीक पर आधारित है। यह इंजन 8.02 पीएस की पावर और 8.05 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस बाइक की माइलेज 70 किलोमीटर प्रति लीटर है, जिसे ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है।

Hero HF Deluxe (एक्स शोरूम कीमत-59998 रुपये)

हीरो एचएफ डीलक्स ऊपर बताई गई एचएफ 100 का अपडेट वर्जन है, जिसके छह कलर ऑप्शन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस बाइक को हल्के वजन, ज्यादा माइलेज और कम कीमत के चलते पसंद किया जाता है।

एचएफ डीलक्स में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक वाला 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8.02 पीएस की पावर और 8.05 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। ARAI द्वारा प्रमाणित इस बाइक की माइलेज 70 किलोमीटर प्रति लीटर है।

TVS Sport (एक्स शोरूम कीमत-59881 रुपये)

भारत में मौजूद सस्ती माइलेज बाइकों में तीसरे नंबर पर है टीवीएस मोटर्स की टीवीएस स्पोर्ट जो अपने स्पोर्टी डिजाइन, कीमत और माइलेज के चलते नौकरीपेशा लोगों की पसंद बनती है। कंपनी ने इस बाइक को दो वेरिएंट के साथ मार्केट में बिक्री के लिए उतारा है।

टीवीएस स्पोर्ट में 109.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो फ्यूल इंजेक्शन एयर कूल्ड तकनीक पर आधारित है। यह इंजन 8.29 पीएस की पावर और 8.7 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस इंजन के साथ 4 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक की माइलेज 70 किलोमीटर है, जो ARAI द्वारा प्रमाणित है।

आवश्यक सूचना: यहां बताई गई इन तीनों बाइक की कीमत वर्तमान समय में मौजूद डेटा के मुताबिक बताई गई हैं जिसे कंपनी भविष्य में घटा या बढ़ा सकती है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *