Choreographer Chinni Prakash calls Govinda hardworking actor | कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने गोविंदा को बताया मेहनती एक्टर: बोले- डांस स्टेप्स को नई ऊंचाई पर ले जाते थे, एक दिन में 4-6 फिल्में करते थे
मनोरंजन

Choreographer Chinni Prakash calls Govinda hardworking actor | कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने गोविंदा को बताया मेहनती एक्टर: बोले- डांस स्टेप्स को नई ऊंचाई पर ले जाते थे, एक दिन में 4-6 फिल्में करते थे

Spread the love


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने हाल ही में गोविंदा संग अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि गोविंदा बहुत मेहनती हैं। उनके डांस ने बॉलीवुड को एक नई पहचान दिलाई। एक समय ऐसा भी था जब गोविंदा एक दिन में चार से छह फिल्मों की शूटिंग करते थे। यह उनकी मेहनत और लगन का बड़ा उदाहरण है।

चिन्नी प्रकाश ने फ्राइडे टॉकीज से बातचीत में बताया कि गोविंदा के काम का शेड्यूल बेहद मुश्किल और थकाने वाला होता था। उन्होंने कहा, मैंने आज तक उनके जैसा एक्टर नहीं देखा। उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय था जब वे एक दिन में 4 से 6 फिल्मों की शूटिंग करते थे। मुझे नहीं पता वो इंसान थे या मशीन, लेकिन उन्होंने ऐसा कई सालों तक किया।

हम तो एक शूट में ही थक जाते हैं। अगर वे कभी देर से आते भी थे, तो आने के बाद सारा काम पूरा कर लेते थे। लेकिन यह उम्मीद नहीं की जा सकती थी कि वे ठीक 9 बजे सेट पर आएं, क्योंकि उस वक्त वे किसी और फिल्म के सेट पर भी हो सकते थे।

चिन्नी प्रकाश ने बताया कि उन्होंने गोविंदा के साथ कूली नं. 1 और अखियों से गोली मारे जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने कहा कि गोविंदा के साथ काम करने के लिए हमेशा फुर्तीला और लचीला रहना पड़ता था, क्योंकि वे बहुत क्रिएटिव और अपने मन से काम करने वाले कलाकार हैं।

प्रकाश ने कहा, आप कुछ भी करें, वो कुछ अलग ही कर देंगे। इसलिए आपको अपने दिमाग को ऐसे तैयार रखना पड़ता था कि आप कुछ ऐसा करें जिससे उन्हें कुछ कहने की जरूरत न पड़े। मेरे पास बहुत अच्छे असिस्टेंट्स थे। वे गोविंदा को स्टेप दिखाते थे और फिर गोविंदा उन स्टेप्स को एक नई ऊंचाई पर ले जाते थे।

चिन्नी ने कहा, अखियों से गोली मारे के लिए रवीना और गोविंदा दोनों का स्टाइल शानदार था। हमारे पास बस एक कैमरा, ट्रॉली, गार्डन में शूटिंग की जगह और एक साधारण क्रेन थी, लेकिन दोनों के परफॉर्मेंस ने गाने को अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया। आखिरकार, सब कुछ कलाकारों के हुनर पर ही निर्भर करता है।

चिन्नी प्रकाश ने बताया कि उनका और गोविंदा का साथ फ़िल्म ‘प्यार करके देखो’ से शुरू हुआ था। उन्होंने कहा, उस समय गोविंदा एक दूसरे कोरियोग्राफर के काफी करीब थे और चाहते थे कि वही गाना करें। लेकिन निर्देशक एस. रामनाथन ने कहा कि मैं यह गाना करूंगा। फिर ‘प्यार करके देखो’ शुरू हुई। उस फिल्म के बाद गोविंदा मुझसे बहुत करीब हो गए। उन्होंने ही मुझे मुकुल आनंद से मिलवाया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *