CineGram When Dharmendra finished 12 Bottle of Alcohol During Solay kissa
ब्रेकिंग न्यूज़

CineGram When Dharmendra finished 12 Bottle of Alcohol During Solay kissa

Spread the love


बॉलीवुड में पिछले पांच दशकों से राज कर रहे एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ‘शोले’ जैसी कई हिट फिल्में दी है। उनकी एक्टिंग और एक्शन पर फैंस तो फिदा थे लेकिन, वहीं लड़कियां उनके लुक पर भी मरती थीं। उनकी एक झलक पाने का लोग बेसब्री से इंतजार करते थे। फिल्मों के साथ-साथ धर्मेंद्र से जुड़े किस्से भी खूब रहे हैं, जिसके बारे में कई बार वो शेयर करते रहे हैं तो कई बार चर्चा रही है, जिस पर उन्होंने रिएक्शन दिए हैं। इसी में से एक चर्चा खूब रही है कि वो पहले नॉन स्टॉप ड्रिंक किया करते थे। इसके बारे में एक्टर ने खुद बात की है और सच्चाई बताई है। चर्चा रही है कि वो एक बार शुरू होते थे तो रुकते नहीं थे। चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या जवाब दिया था।

दरअसल, धर्मेंद्र एक बार रजत शर्मा के शो में पहुंचे थे। इस दौरान उनसे नॉन स्टॉप ड्रिंक करने को लेकर सवाल किया गया था। रजत शर्मा ने पूछा था कि उनके बारे में बहुत सारी कहानियां रही हैं कि वो अपने ऊपर ध्यान नहीं देते थे। जब पीना शुरू करते थे तो रुकते नहीं थे। धर्मेंद्र ने एंकर के इस सवाल का जवाब शायराना अंदाज में दिया था और कहा था, ‘अभी मैं कभी-कभी आईना देखता हूं तो आईना मुझसे कहता है कि इश्क ने मारा, तुझे शराब ने मारा, मिलता ना वरना कोई सानी तुम्हारा। अब मैं भी जवाब दे देता हूं खिसियाना सा होकर कि शराब ना होती, इश्क ना होता, ये जीना भी कोई जीना होता।’

इसके साथ ही एक्टर से ये भी सवाल किया गया था कि क्या वो सही में नॉन-स्टॉप कई-कई दिन पीते थे? इसके जवाब में धर्मेंद्र ने कहा था कि ऐसा नहीं है। वो बीच-बीच में 6-6 महीने के लिए छोड़ देते थे और बेडमिंटन खेला करते थे। इस दौरान धर्मेंद्र खुद को ठीक करने के लिए खूब पसीना बहाते थे। इसके बाद वो फिर से शुरू हो जाते थे। एक्टर ने खुद को थोड़ा एक्सट्रीमिस्ट बताया था।

धर्मेंद्र ने सुनाया था ‘शोले’ से जुड़ा किस्सा

इसके साथ ही शो में धर्मेंद्र ने फिल्म ‘शोले’ से जुड़ा किस्सा भी सुनाया था। उन्होंने कहा था कि उनका लिवर बहुत स्ट्रॉन्ग है। फिल्म को लेकर एक्टर ने बताया था कि उनके कैमरामैन जिम फिल्म में उनके साथ काम कर रहे थे। वो अक्सर अपने साथ 5-6 बीयर की बोतलें रखते थे। ये उनकी आदत थी। इस पर धर्मेंद्र ने बताया था कि वो उनके पीछे बैठ जाते थे और छुप-छुपकर अपने कैमरामैन के स्टॉक से शराब पी जाते थे। एक बार तो ऐसा हो गया था कि उन्होंने 12 बोतलें पी ली थी। इसके बारे में जब प्रोडक्शन वालों ने बताया तो ये जानकर वो भी हैरान रह गए थे कि ये कैसे हो गया।

बहरहाल, अगर धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। इसमें एक्टर का शबाना आज़मी के साथ किस सीन काफी चर्चा में रहा था।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *