टिपण्णी

CJP कार्यकर्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे गिरफ्तार: रात 3 बजे संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाए गए; सुबह कोर्ट लेकर जाएगी पुलिस

Spread the love




कॉकरोच जनता पार्टी के 3 सदस्यों को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। यह दावा CJP लीगल टीम की हेड रत्ना सिंह ने एक X पोस्ट में किया है। रत्ना ने लिखा है- दिल्ली पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया। उन पर अनाधिकृत प्रवेश, बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। रत्ना के मुताबिक, तीनों को सुबह एससीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भी भेजा जा सकता है। रत्ना ने आरोप लगाया कि 18 घंटे की हिरासत के दौरान वकीलों से मिलने की इजाजत नहीं दी गई। तीनों को 17 घंटे बाद जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन से संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया था। आधी रात हुई इस कार्रवाई के दौरान भी थाने के बाहर जमा समर्थक इंकलाब ज़िंदाबाद के नारे लगा रहे थे। सौरव दास, अजिंक्य और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। इनके खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने का मामला दर्ज किया गया है। 10 अक्टूबर को 50 हजार के मुचलके पर छूटे थे CJP टॉप लीडर्स सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर और SIR के विरोध में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। उस दिन सुबह सौरव दास व आशुतोष रांका को CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था। तीनों को 11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया। रिहाई की शर्त के मुताबिक, तीनों को एक साल तक शांति बनाए रखनी होगी और ऐसा कोई काम नहीं करना होगा, जिससे शांति भंग हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *