connecting South Delhi with Gurgaon and Noida Signal free flyover proposed to ease traffic
शिक्षा

connecting South Delhi with Gurgaon and Noida Signal free flyover proposed to ease traffic

Spread the love


साउथ दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में लोगों को आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने इन इलाकों में जाम कम करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव के तहत साउथ दिल्ली के प्रमुख इलाकों को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट और गुड़गांव से जोड़ने के लिए 20 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा।

यह फ्लाईओवर साउथ दिल्ली में एम्स के आसपास के इलाकों को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर से जोड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि बाईपास परियोजना को गुड़गांव-फरीदाबाद रोड तक बढ़ाया जाएगा। इस सिग्नल-फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर पर करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “फिलहाल रिंग रोड और आउटर रिंग रोड दोनों ही मेन रूट हैं, खास तौर पर नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली एयरपोर्ट और गुड़गांव जाने वाले यात्रियों के लिए। ये दोनों मार्ग डीएनडी फ्लाईवे के जरिए नोएडा और फरीदाबाद के बीच कनेक्टिविटी भी प्रदान करते हैं। भारी ट्रैफिक NH-48, दिल्ली-गुड़गांव हाईवे पर मिल जाता है इसलिए रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *