Cricketer Piyush Chawla: सचिन को बोल्ड मारकर बटोरी थीं सुर्खियां, मां पूनम चावला बोलीं- आज तक नहीं भूली वो लम्हा
होम

Cricketer Piyush Chawla: सचिन को बोल्ड मारकर बटोरी थीं सुर्खियां, मां पूनम चावला बोलीं- आज तक नहीं भूली वो लम्हा

Spread the love


पीयूष चावला ने 16 साल की उम्र में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को बोल्ड कर सुर्खियां बटोरी थी। यह लम्हा था चैलेंजर ट्रॉफी 2005-06 का, जब पीयूष ने अपनी गुगली से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस मैच के प्रदर्शन ने पीयूष को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई और उनका सफर भारत की सीनियर टीम तक पहुंचा। 

Trending Videos

यह मैच पीयूष के लिए इसलिए भी ऐतिहासिक था, क्योंकि तब उनकी उम्र सिर्फ 16 साल की थी और यह उनका लिस्ट-ए का दूसरा मैच था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के अलावा महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह का भी विकेट हासिल किया था। यह मैच उनके कॅरिअर का टर्निंग पॉइंट बना।

इसके बाद वह जल्द ही भारतीय अंडर-19 टीम और फिर सीनियर भारतीय टीम में शामिल हुए। पीयूष ने इस टूर्नामेंट में अपनी लेग-स्पिन और गुगली की कलात्मक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। यह उनके कॅरिअर का शुरुआती दौर था। इस प्रदर्शन ने उन्हें 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का मौका दिलाया। पीयूष चावला इस टूर्नामेंट को अपनी जिंदगी का सबसे यादगार टूर्नामेंट मानते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *