पीयूष चावला ने 16 साल की उम्र में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को बोल्ड कर सुर्खियां बटोरी थी। यह लम्हा था चैलेंजर ट्रॉफी 2005-06 का, जब पीयूष ने अपनी गुगली से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस मैच के प्रदर्शन ने पीयूष को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई और उनका सफर भारत की सीनियर टीम तक पहुंचा।
Trending Videos
यह मैच पीयूष के लिए इसलिए भी ऐतिहासिक था, क्योंकि तब उनकी उम्र सिर्फ 16 साल की थी और यह उनका लिस्ट-ए का दूसरा मैच था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के अलावा महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह का भी विकेट हासिल किया था। यह मैच उनके कॅरिअर का टर्निंग पॉइंट बना।
इसके बाद वह जल्द ही भारतीय अंडर-19 टीम और फिर सीनियर भारतीय टीम में शामिल हुए। पीयूष ने इस टूर्नामेंट में अपनी लेग-स्पिन और गुगली की कलात्मक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। यह उनके कॅरिअर का शुरुआती दौर था। इस प्रदर्शन ने उन्हें 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का मौका दिलाया। पीयूष चावला इस टूर्नामेंट को अपनी जिंदगी का सबसे यादगार टूर्नामेंट मानते हैं।
Spread the love स्टांप व पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने विकसित भारत विकसित यूपी के विजन-2047 पर चर्चा करते हुए बड़े बदलावों की तैयारियों की जानकारी दी। Source link
Spread the love {“_id”:”68e1c6927f097fff0c07a054″,”slug”:”kanpur-everyone-leaves-on-some-pretext-student-commits-suicide-after-writing-this-193-missed-calls-on-mobile-2025-10-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: सब छोड़ जाते हैं किसी बहाने से…लिखकर छात्र ने दी जान, मोबाइल पर मिलीं 193 मिस्ड कॉल, पढ़ें मामला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Kanpur News: काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मोबाइल और शायरी लिखी डायरी को जांच के लिए लैब भेजा है। वीडियो कॉल कर जान […]
Spread the love बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर में कूड़ा डालने के विवाद में सोमवार को हुए खूनी संघर्ष के मामले में उपनिरीक्षक रोहित तोमर की ओर से 12 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बवाल की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वायरल वीडियो के जरिये पुलिस अज्ञात लोगों की पहचान […]