30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET PG 2025 एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट्स ये एग्जाम देने वाले हैं वो nta.ac.in पर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

शेड्यूल के अनुसार CUET PG 2025 एग्जाम्स 13 मार्च से 1 अप्रैल तक CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होंगे। एग्जाम तीन शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 10.30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 से 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4 से 5.30 बजे तक होगी।




157 सब्जेक्ट्स में होगा CUET PG 2025
CUET PG 2025 का एग्जाम 157 सब्जेक्ट्स के लिए होगा। इसके लिए 4,12,024 कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है। सभी कैंडिडेट्स को पिछले सालों की ही तरह 4 सब्जेक्ट्स के लिए एग्जाम देने का ऑप्शन दिया गया था।
CUET PG 2025 के सभी एग्जाम हिंदी और इंग्लिश दो भाषाओं में होंगे। हालांकि….
- लैंग्वेज पेपर्स रिस्पेक्टिव लैंग्वेज में होंगे।
- M.Tech/ हायर साइंस के पेपर्स केवल इंग्लिश में होंगे।
- आचार्य पेपर्स केवल संस्कृत में होंगे।
- इंडियन नॉलेज सिस्टम और बुद्ध दर्शना हिंदी, संस्कृत और इंग्लिश में होंगे।
- हिंदू स्टडीज हिंदी और इंग्लिश में होंगे।
ऐसी ही और खबरें पढ़ें…
1. घर पर पिता का अंतिम संस्कार, बेटी का बोर्ड एग्जाम:बोर्ड चेयरमैन के समझाने पर परीक्षा देने पहुंची महाराष्ट्र की दिशा

घर पर पिता का अंतिम संस्कार हो रहा था और बेटी एग्जाम हाल में थी। ये मामला महाराष्ट्र का है। पूरी खबर पढ़ें….








