8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG 2025 के लिए नई वेबसाइट cuet.nta.nic.in लॉन्च की है। ऐसे स्टूडेंट्स अंडर-ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन चाहते हैं, उनके लिए यही आधिकारिक वेबसाइट होगी।
हालांकि CUET UG 2025 को लेकर फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसका डीटेल्ड नोटीफिकेशन जारी किया जाएगा।

अब पूरी तरह से CBT मोड में होगा एग्जाम
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन यानी UGC ने एक्सपर्ट पैनल के सुझावों के आधार पर CUET UG में कई बदलाव किए हैं।
पिछले साल तक CUET UG का एग्जाम हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाता था। लेकिन इस साल से ये एग्जाम पूरी तरह से CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगा। इसके अलावा, CUET UG 2025 के सब्जेक्ट्स भी घटा दिए गए हैं। पहले ये एग्जाम 63 सब्जेक्ट्स में होता था, लेकिन इस साल से एग्जाम सिर्फ 37 सब्जेक्ट्स के लिए आयोजित किया जाएगा। हटाए गए सब्जेक्ट्स में एडमिशन के जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट यानी GAT स्कोर के आधार पर होगा।
33 नहीं सिर्फ 13 भाषाओं में होगा एग्जाम
- पिछले साल तक CUET UG का एग्जाम 33 भाषाओं में आयोजित किया जाता था। लेकिन इस साल ये एग्जाम सिर्फ 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। इसमें बंगाली, असमी, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगू और उर्दू शामिल हैं।
- इसके अलावा, डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट्स 29 से घटकर 23 रह गए हैं। इस बार आंत्रप्रेन्योरशिप, टीचिंग एप्टीट्यूड, फैशन स्टडीज, टूरिज्म, लीगल स्टडीज और इंजीनियरिंग ग्राफिक्स सब्जेक्ट्स हटा दिए गए हैं।
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमेशा की ही तरह CUET UG साल में एक बार ही होगा।
ऐसी ही और खबरों के लिए पढ़ें…
1. घर पर पिता का अंतिम संस्कार, बेटी का बोर्ड एग्जाम:बोर्ड चेयरमैन के समझाने पर परीक्षा देने पहुंची महाराष्ट्र की दिशा

घर पर पिता का अंतिम संस्कार हो रहा था और बेटी एग्जाम हाल में थी। ये मामला महाराष्ट्र का है। पूरी खबर पढ़ें…








