भारत-पाकिस्तान में तनातनी के बाद अब माहौल सुधरा है, लेकिन साइबर ठगों ने इस बहाने ठगी का नया पैंतरा निकाल लिया है। सेना व देश की मदद के नाम पर लोगों को चूना लगाया जा रहा है। दूसरे शहरों में इस तरह के मेसेज वायरल होने व ठगी के मामले सामने आए हैं। बरेली में साइबर थाना पुलिस ने ऐसे किसी मेसेज पर ध्यान न देने की सलाह दी है।
Trending Videos
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से लोगों के दिल में गुस्सा है। सेना को लेकर लोगों के दिल में सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ा है। ऐसे में साइबर ठग भी हमेशा की तरह संवेदना को भुनाने में लग गए हैं। वाराणसी व अन्य शहरों में इस तरह के फर्जी मेसेज भेजे जा रहे हैं, जिनमें भारतीय सेना के शहीदों या घायल सैनिकों की मदद के लिए एक बैंक खाते में डोनेशन की अपील की जा रही है।
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को इसका ब्रांड एंबेसडर बताकर प्रचारित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय कुमार के सुझाव पर यह पहल की है। भारतीय नागरिक रोज केवल एक रुपया दान करके सेना की मदद कर सकते हैं। यह भी जिक्र किया जा रहा है कि इसमें जमा धनराशि का इस्तेमाल सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए हथियार खरीदने, घायल सैनिकों के इलाज व शहीद सैनिकों की मदद के लिए किया जाएगा।
Spread the love आगरा कॉलेज और आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बन गए हैं। इससे यात्रियों को सड़क पार करने में दिक्कत नहीं होगी। गुरुद्वारा गुरु के ताल और सिकंदरा स्टेशन पर भी एफओबी बनाए जा रहे हैं। दिसंबर में ये कॉरिडोर पूरा हो जाएगा और लोग ताज पूर्वी से सिकंदरा तक […]
Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में 04 लेन (06 लेन विस्तारणीय) प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के ईपीसी पद्धति पर क्रियान्वयन के लिए निर्माणकर्ता के चयन सम्बंधी तैयार किए गए अन्तिमीकृत आरएफपी अभिलेख पर मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की […]