Deepika wants to do a romantic-comedy film | रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म करना चाहती हैं दीपिका पादुकोण: बोलीं- मैं और मेरी टीम इसकी तलाश में; रणवीर सिंह के साथ जोड़ी बनते देखना चाहते फैंस
मनोरंजन

Deepika wants to do a romantic-comedy film | रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म करना चाहती हैं दीपिका पादुकोण: बोलीं- मैं और मेरी टीम इसकी तलाश में; रणवीर सिंह के साथ जोड़ी बनते देखना चाहते फैंस

Spread the love


9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने मुंबई में अपने फैंस के लिए एक स्पेशल फैन मीट सेशन रखा था। इस दौरान एक्ट्रेस देश भर के 50 फैंस से मिलीं। इस सेशन में फैंस ने दीपिका से खूब सवाल पूछे और उन्होंने सबका जवाब भी दिया।

सेशन के दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि वो कब किसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी? इस पर उन्होंने जवाब दिया- ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि बहुत जल्द। जैसा कि आप सभी जानते हैं, यह मेरी पसंदीदा जोनर है। एक ऑडियंस के तौर पर भी और एक एक्ट्रेस के तौर पर भी।

मुझे लगता है कि अभी का माहौल… दर्शक कुछ अलग देखना चाहते हैं। लेकिन अगर आप में से इतने सारे लोग रोमांटिक कॉमेडी देखना चाहते हैं, तो मुझे यकीन है कि पब्लिक का एक बड़ा हिस्सा यही चाहती है।’

जैसे ही दीपिका ने यह कहा एक फैन ने ऋतिक रोशन का नाम लिया। सेशन के होस्ट ने इस बात पर वहां मौजूद फैंस से एक एक पोल कराया कि रोमांटिक कॉमेडी में दीपिका को किसके साथ काम करना चाहिए… ऋतिक रोशन, शाहरुख खान या उनके पति रणवीर सिंह।

फैंस ने शाहरुख और ऋतिक के नाम पर चीयर किया लेकिन सबसे ज्यादा रणवीर सिंह के नाम को समर्थन मिला।

बातचीत के दौरान, दीपिका ने शाहरुख खान, रणवीर सिंह या रणबीर कपूर के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में स्क्रीन साझा करने की संभावना के बारे में बात की और स्वीकार किया कि वो इस जोनर में अच्छी कहानियों की तलाश कर रही हैं।

ऐसी अफवाह चल रही है कि दीपिका अयान मुखर्जी की अगली रोमांटिक फिल्म के लिए रणबीर कपूर के साथ काम कर सकती हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

उन्होंने कहा- ‘यह ऐसी चीज है जिसकी तलाश में मैं और मेरी टीम लगी रहती हैं। हम लगातार ड्रामा, लव स्टोरी, रोमांटिक कॉमेडी, जैसे जोनर की फिल्में ढूंढते रहते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि इस तरह के कंटेंट को सपोर्ट करने वाले या इस समय इस तरह की फिल्में और टीवी शो लिखने वाले बहुत कम मेकर्स हैं।’

दीपिका ने अपने फैंस से यह भी पूछा कि क्या वे रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को ओटीटी पर देखना पसंद करेंगे या थिएटर में। फैंस ने जवाब में थिएटर कहा।

फिर दीपिका ने पूछा- ‘अगर मैं ओटीटी पर काम करूं तो क्या आप नाराज होंगे?’ एक फैन ने जवाब दिया- ‘आप बड़े पर्दे के लिए ही बनी हैं।’ एक अन्य फैन ने मजाकिया अंदाज़ में कहा- ‘जब तक आपका किरदार नहीं मरता, तब तक सब ठीक है।’ दीपिका हंसते हुए कहती हैं- ‘मेरी मां भी यही कहती रहती हैं।’

बता दें कि दीपिका की कई फिल्मों में उनके किरदारों की मौत हो जाती है, जिनमें उनकी पहली फिल्म ओम शांति ओम, गोलियों की रासलीला रामलीला, पद्मावत और जवान शामिल हैं।

दीपिका जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह अल्लू अर्जुन के साथ एटली की फिल्म AA22xA6 में काम कर रही हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *