Delhi Police arrests chain snatcher Congress MP R Sudha Ornament Recovered
टेक्नोलॉजी

Delhi Police arrests chain snatcher Congress MP R Sudha Ornament Recovered

Spread the love


Congress MP R. Sudha: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया है कि उसने उस चोर को गिरफ्तार कर लिया है जिसने तमिलनाडु से कांग्रेस की सांसद आर. सुधा के गले से सोने की चेन छीन ली थी। कांग्रेस सांसद के गले से सोने की चेन छीने जाने की घटना को लेकर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। लोगों का कहना था कि जब सांसद के साथ ऐसी घटना हो सकती है तो आम आदमी की सुरक्षा भगवान के ही भरोसे है।

अब दिल्ली पुलिस ने X हैंडल पर एक पोस्ट कर बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चेन बरामद कर ली गई है।

मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं कांग्रेस सांसद

तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से सांसद सुधा के साथ यह घटना उस वक्त हुई जब वह चाणक्यपुरी इलाके में तमिलनाडु भवन के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। तभी एक मोटरसाइकिल सवार पीछे से आया और उनकी चेन छीन ली। इस दौरान उन्हें मामूली चोट भी आई और उनके कपड़े फट गए थे। यह घटना सुबह करीब 6 बजे के आसपास हुई।

अब दिल्ली में नहीं टूटेंगी झुग्गियां

बताना हो गया कि चाणक्यपुरी बेहद हाई प्रोफाइल इलाका है। यहां कई देशों के दूतावास और राज्य सरकारों के आधिकारिक आवास हैं।

गृह मंत्रालय को लिखा था पत्र

कांग्रेस सांसद ने इस घटना के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था और कहा था कि वह हैरान हैं। उन्होंने कहा था कि अगर कोई महिला देश की राष्ट्रीय राजधानी के इस हाई सिक्योरिटी के इलाके में सुरक्षित नहीं है तो वह कहां सेफ फील करेगी?

सांसद ने पीटीआई को बताया था कि घटना के बाद वह चिल्लाईं लेकिन उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया। 200 मीटर दूर एक पुलिस का पेट्रोल वाहन खड़ा था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी के सांसद मणिकम टैगोर को फोन किया और उन्होंने पुलिस को बताया।

कांग्रेस से BJP में आए दो नेताओं को रेखा गुप्ता सरकार ने दिया बड़ा ‘इनाम’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *