Diljit Dosanjh became a victim of racism In australia, people said new Uber Driver has arrived, some called him safaiwala | नस्लभेद का शिकार हुए दिलजीत दोसांझ: सिंगर बोले- ऑस्ट्रेलिया पहुंचा, तो लोगों ने कहा- नया ड्राइवर आ गया, किसी ने कहा सफाई वाला
मनोरंजन

Diljit Dosanjh became a victim of racism In australia, people said new Uber Driver has arrived, some called him safaiwala | नस्लभेद का शिकार हुए दिलजीत दोसांझ: सिंगर बोले- ऑस्ट्रेलिया पहुंचा, तो लोगों ने कहा- नया ड्राइवर आ गया, किसी ने कहा सफाई वाला

Spread the love


39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिलजीत दोसांझ को ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान नस्लभेद का सामना करना पड़ा। उनके ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की खबर सुनकर लोगों ने कहा कि नया ऊबर ड्राइवर आ गया है। कुछ लोग ने इसके अलावा भी कई आपत्तिजनक कमेंट्स किए। अब दिलजीत ने इसका खुलासा करते हुए कहा है कि उन्हें इन सब बातों से अब गुस्सा नहीं आता है।

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल से ऑस्ट्रेलिया टूर का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘जब हमने यहां लैंड किया फ्लाइट से, तो डेली मेल वाले आए। उन्होंने एक न्यूज डाली थी कि दिलजीत दोसांझ करके भारत (पंजाब) से लैंट किया है। मुझे किसी ने वो पोस्ट भेजी, मैंने जाकर चैक की। मुझे पहले पता नहीं था कि उन्होंने वो अपलोड की है। उसके नीचे बहुत सारे कमेंट्स थे, जैसे कि, “नया ऊबर ड्राइवर आ गया,” “7-11 पर नया काम करने वाला आ गया” मतलब ऐसे-ऐसे रेसिज्म वाले कमेंट्स बहुत थे।’

आगे दिलजीत ने कहा है, ‘मैंने देखा लोग वहां लड़ भी रहे थे, क्योंकि उन्होंने अपनी पहचान के लिए यहां बहुत संघर्ष किया है। मुझे ऐसा लगता है कि यह दुनिया, यह जो धरती है, इस पर कोई सीमाएं नहीं होनी चाहिए। कोई भी कहीं भी जा सकता है। लेकिन लोगों ने जैसे अपनी-अपनी सीमाएं बना रखी हैं, कि “यह हमारा है,” “हमारा देश,” “हमारा देश,” “यह हमारा देश है”, “यह हमारा इलाका है, तुम यहां मत आओ, हम वहां नहीं जाएंगे।” मेरे लिए तो धरती एक ही है। और जिन्होंने यहां आकर मेहनत की है, मुझे उन पर बिल्कुल गुस्सा नहीं आता।’

‘जिन लोगों ने कमेंट्स किए कि “ऊबर वाले आ गए,” या “सफाई करने वाले आ गए”, अरे भाई, अगर वक्त पर ऊबर मिल जाए, तो वही तो सबसे बड़ी राहत होती है। कभी-कभी अगर ऊबर न मिले, तो “मुश्किलें भी लग जाती हैं” और कोई कहता है, “नया ट्रक ड्राइवर आ गया, चाबी वाला।” अरे, अगर ट्रक चलाने वाले न हों, तो वापस जाकर ब्रेड भी घर तक नहीं पहुंचेगी।’

मुझे गुस्सा नहीं है- दिलजीत दोसांझ

वीडियो के आखिर में दिलजीत ने कहा, ‘इसलिए मुझे गुस्सा नहीं है, पर मैं यही कहता हूं, “यार, लोग अभी भी कहां खड़े हैं?” चलो, भगवान खुद ही सब ठीक करेंगे। क्योंकि जब “इक ओंकार” है, तो वही सब करवाते हैं, इंसान के हाथ में कुछ नहीं होता। सो महाराज ही सब सही करेंगे। सबको मेरी तरफ से प्यार और सत्कार। जो भी बुरा बोल दे, जो भी नस्लभेदी (रेसिज्म वाले) हों, उन्हें भी प्यार।’

बता दें कि दिलजीत दोसांझ इन दिनों ऑरा टूर पर हैं। उन्होंने 26 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित कोमबैंड स्टेडियम में परफॉर्मेंस दी है। इसके अलावा उन्होंने सिडनी के थिएटर एरेना नॉऊ स्टेडियम में भी परफॉर्म किया। 1 नवंबर को दिलजीत ब्रिसबन के आमी पार्क स्टेडियम में परफॉर्मेंस देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *