Dino Morea questioned in Mithi river scam by EOW | मीठी नदी घोटाले में डिनो मोरिया से हुई पूछताछ: EOW ने भाई सैंटिनो को भी समन किया, मुख्य आरोपी के कॉल रिकॉर्ड्स से सामने आया नाम
मनोरंजन

Dino Morea questioned in Mithi river scam by EOW | मीठी नदी घोटाले में डिनो मोरिया से हुई पूछताछ: EOW ने भाई सैंटिनो को भी समन किया, मुख्य आरोपी के कॉल रिकॉर्ड्स से सामने आया नाम

Spread the love


10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इन दिनों सीरीज द रॉयल्स के चलते सुर्खियों में बने हुए डिनो मोरिया से हाल ही में EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने पूछताछ की है। वो सोमवार को दोपहर 11 बजे बयान दर्ज करवाने के लिए कार्यालय पहुंचे थे। डिनो मोरिया का नाम मीठी नदि घोटाले के मुख्य आरोपी केतन कदम के कॉल रिकॉर्ड्स से सामने आया है।

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट ने EOW से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो को आज पूछताछ के लिए बुलाया गया था। आरोप हैं कि डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो की मीठी नदी घोटाले के आरोपी केतन से कई बार कॉल पर बात हुई है। जांच अधिकारी ने पूछताछ में उनके संपर्क में रहने से जुड़े सवाल-जवाब किए हैं।

कैसे मामले से जुड़ा डिनो मोरिया का नाम?

दरअसल, मुंबई महानगरपालिका द्वारा मीठी नदी की सफाई करवाई गई थी। इसके लिए स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों का इस्लेमाल किया गया है। मशीनों को कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड से बड़ी रकम पर लिया था।

मामले की जांच में सामने आया कि केतन कदम और जय जोशी ने मैटप्रॉप कंपनी के अधिकारियों और बीएमसी के स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर सफाई के नाम 65 करोड़ रुपए का घोटाला किया।

जब घोटाले के मुख्य आरोपी केतन कदम के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच हुई तो इसमें एक्टर डिनो मोरिया और उनके भाई का नाम सामने आया। दोनों ने कई मौकों पर केतन कदम से बात की थी। जांच अधिकारियों का मानना है कि डिनो मोरिया और केतन महज दोस्त नहीं हैं, बल्कि उनके बीच पैसों का लेन-देन भी हो सकता है। यही वजह है कि डिनो को जांच के दायरे में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बताते चलें कि डिनो मोरिया नेटफ्लिक्स सीरीज द रॉयल्स में नवाब सलाउद्दीन के रोल के चलते चर्चा में हैं। आने वाले दिनों में वो मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। डिनो मोरिया ने 1999 की फिल्म प्यार में कभी कभी से बॉलीवुड डेब्यू किया था, हालांकि उन्हें असल पहचान 2000 में रिलीज हुई फिल्म राज से मिली थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *