शाहजहांपुर के इटौरा गौटिया निवासी मदनपाल की बेटी मैना देवी की हरकतों से परिजन परेशान हो गए थे। समाज में बदनामी होने की बात कहकर कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। मंगलवार को भाई शेरू जवाब मिलने पर आपा खो बैठा और बांके से दम निकल जाने तक बहन के गले पर वार करता रहा। पुलिस के अनुसार, मृतका के गले व शरीर पर करीब आठ वार किए गए।
मदनपाल की दो बेटियां व आठ बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मैना के विवाह के लिए वह लड़का तलाश कर रहे थे। पांच दिन पहले बेटी के लिए रिश्ता देखने के लिए गए थे, लेकिन परिवार ठीक नहीं लगने पर इन्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार, उनके परिवार में सिर्फ एक मोबाइल है। वह भी भाइयों के पास रहता है।
Trending Videos
2 of 11
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैना बहाने से मोबाइल को लेकर कांट के दो युवकों से बातचीत करती थी। शक होने पर भाई ने कॉल रिकार्डिंग लगा दी। मंगलवार को शेरू ने बातचीत सुन ली। इसको लेकर घर में विवाद हुआ। खेत पर दोबारा पहुंचने पर मैना देवी ने मोबाइल मांगा तो विवाद के बाद शेरू ने बहन को खत्म करने का मन बना लिया।
3 of 11
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर से लाए बांके से उसके ऊपर वार करना शुरू कर दिए। शरीर व गले पर लगातार कई वार किए। हालांकि, सबसे ज्यादा वार गले पर किए। बहन की मौत के बाद आरोपी भाग गया।
4 of 11
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाइयों को हिरासत में लिया, खून सने कपड़े बरामद किए
वारदात के बाद पुलिस ने भाई सचिन, लाला, शेरू समेत पांच भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभ में वे बहन के खुद ही आत्महत्या की बात कहते हुए बरगलाने का प्रयास करते रहे, लेकिन फिर शेरू ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने खून से सने उसके कपड़े भी बरामद कर लिए।
5 of 11
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता खुदकुशी की बात कहता रहा तो भाइयों पर गहराया शक
घटना के बाद मृतका के पिता मदनपाल ने बताया कि परिवार में एक ही मोबाइल है। बेटी किसी से बात नहीं करती थी। कभी किसी के परेशान करने की बात भी नहीं बताई। वारदात के बाद परिजनों ने चुप्पी साध ली। मृतका के पिता प्रारंभिक पूछताछ में बांके से बेटी के आत्महत्या करने की बात कहता रहा। तब पुलिस को शक की सुई परिवार की ओर घूमी। पुलिस ने मोबाइल की गहनता से जांच की और रिकॉर्डिंग सुनी, तब राजफाश हुआ। मैना देवी की मां नन्हीं देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रहीं हैं।
Spread the love {“_id”:”68c27528bccb2cd58e0e5f85″,”slug”:”paras-maurya-accused-of-concealing-his-identity-while-conducting-bhagwat-katha-in-lakhimpur-kheri-2025-09-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”इटावा जैसा मामला: पारस मौर्य पर पहचान छिपाकर कथा करने का आरोप, ब्राह्मण समाज में भड़का रोष, मांगनी पड़ी माफी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 12:53 PM IST उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में इटावा जैसा मामला सामने […]
Spread the love हिंदुस्तान एयरोनाटिकल्स लिमिटेड (एचएएल) से 55 लाख रुपये की ठगी के लिए इस्तेमाल हुई फर्जी ई-मेल आईडी की सही लोकेशन निकालने के लिए साइबर सेल ने कई कंपनियों से संपर्क किया है। Source link