‘स्टार बाथिंग’; रात में आकाश ताकने की थेरेपी:  स्क्रीन और शोर से दूर सितारों के नीचे सुकून तलाशने का नया चलन, सुधरेगा मानसिक स्वास्थ्य
अअनुबंधित

‘स्टार बाथिंग’; रात में आकाश ताकने की थेरेपी: स्क्रीन और शोर से दूर सितारों के नीचे सुकून तलाशने का नया चलन, सुधरेगा मानसिक स्वास्थ्य

Spread the love




योग, मेडिटेशन और फॉरेस्ट बाथिंग के बाद अब एक नया वेलनेस ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, स्टार बाथिंग। नाम सुनकर भले लगे कि इसका संबंध किसी खास थेरेपी से है, लेकिन वास्तव में यह रात के आसमान के नीचे बैठकर या लेटकर तारों को निहारने और उस अनुभव को पूरी सजगता के साथ महसूस करने की एक माइंडफुलनेस प्रैक्टिस है। द हेवन डिटॉक्स के मुख्य क्लिनिकल अधिकारी डॉ. साल राइचबैक के अनुसार स्टार बाथिंग का उद्देश्य स्क्रीन, शोर और रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर होकर प्रकृति से जुड़ना है। जर्नल ऑफ एनवायरनमेंटल साइकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि रात में आकाश को निहारने का मानसिक स्वास्थ्य और खुशी के बीच सकारात्मक संबंध है। इस ट्रेंड के समर्थकों का दावा है कि रात के विशाल आकाश को निहारने से व्यक्ति में विस्मय की भावना पैदा होती है। साइंटिफिक रिपोर्ट्स द्वारा 19,806 वयस्कों पर किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि प्रति सप्ताह कम से कम 120 मिनट की बाहरी गतिविधि करने पर अच्छे स्वास्थ्य की संभावना बढ़ जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *