DIY राखी आइडियाज: इन चीजों से घर पर बनाएं सस्ती और सुंदर राखी | Make Rakhi at Home – Easy DIY Ideas Using Everyday Items Homemade Rakhi Design
ब्रेकिंग न्यूज़

DIY राखी आइडियाज: इन चीजों से घर पर बनाएं सस्ती और सुंदर राखी | Make Rakhi at Home – Easy DIY Ideas Using Everyday Items Homemade Rakhi Design

Spread the love


Homemade Rakhi Design: रक्षाबंधन पर भाई को बांधने के लिए अगर आपने अभी तक राखी नहीं खरीदी है तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। घर में रंगीन धागे, मोती, रिबन या डोरी, रुद्राक्ष, पुराने शादी के कार्ड,कलावा आदि से सुंदर राखी (raksha bandhan rakhi)बना सकती हैं। हैंडमेड राखी में न केवल अपने भाई की पसंद का रंग और मटेरियल यूज कर पाएंगी बल्कि इसमें अलग ही अपनापन नजर आएगा। आइए जानते हैं घर पर सस्ती और सुंदर राखी बनाने के तरीके।

इन चीजों से घर पर ही बना लें राखी

रंगीन धागे, कार्डबोर्ड, कैंची, सुई, मोती, गोंद, रिबन या डोरी, कलावा, रुद्राक्ष

कलावे से राखी बनाने का तरीका

पूजा में इस्तेमाल होने वाले कलावे से भी आप भाई के लिए सुंदर राखी बना सकते हैं। बेहद कम खर्च में आप इसे तैयार कर पाएंगे। दिखने में भी बेहद यूनिक नजर आएगी। इसे बनाने के लिए कलावा को एक कार्ड बोर्ड पर चिपकाएं। इसे गोल लपेटते हुए चिपका दें। इसे गोला डिजाइन में काट लें। इसे सुंदर बनाने के लिए आप बीच में मोती, कुंदन या रुद्राक्ष लगा सकते हैं।

रंगीन धागों से इस तरह बनाएं राखी

रंगीना धागों का इस्तेमाल करके भी आप घर में सुंदर राखी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए अंगूठे और छोटी वाली उंगली के बीच हर रंग के धागे फंसाएं। फिर इसके बीच में गांठ बांध दें। फिर इसे गोलाकर आकार में काट दें। इसे कार्डबोर्ड पर चिपकाएं। छोटे-छोटे मोती, कुंदन से सजाएं।

रिबन से बनाएं प्यारी सी राखी

रंग-बिरंगे रिबन से भी आप राखी बना सकते हैं। इसके लिए अपनी पसंद मुताबिक रिबन लें फिर हाथ के ऊपर-नीचे बनाते हुए लपेटें। एक साइड में गांठ बांध दें। ऐसा करने के बाद आपको इसके पीछे एक कलावा चिपका देना है। इस तरह से तैयार है आपकी राखी।

मोती या रुद्राक्ष से सजाएं राखी

आप मोती या फिर रुद्राक्ष से भी राखी बना सकते हैं। एक कार्डबार्ड पर इन्हें चिपकाएं। इसे सजाने के लिए कुंदन या फिर मोती से सजा सकती हैं। इसके बाद इसमें कलवा अटैच कर दें।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें:





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *