Entertainment News LIVE Updates: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो योगा डे का है। इसमें वह अपने जूते अपने आप ना उतार कर, वहां मौजूद किसी और महिला से निकलवा रही हैं, जिसे देख अब लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इसके अलावा अभिनेता रितेश देशमुख का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक इवेंट में सेल्फी ले रहे फैन का हाथ झटक देते हैं। इसके लिए लोग उन्हें भी खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
वहीं, अक्षय कुमार स्टारर ‘हाउसफुल 5’ और आमिर खान स्टारर ‘सितारे जमीन पर’ दोनों ही फिल्में इस समय सिनेमाघरों में लगी हुई है। चलिए जानते हैं कि अभी इन दोनों मूवीज का कुल कितना-कितना कलेक्शन हो गया है। इसके अलावा बीते दिन दिल्ली के ताज पैलेस में बिजनेसमैन संजय कपूर की प्रार्थना सभा रखी गई, जहां करिश्मा और उनके बच्चे, सैफ और करीना भी पहुंचे। इस दौरान करिश्मा, प्रिया के साथ प्रार्थना करते हुए नजर आईं। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर पढ़ने के लिए बने रहे यहां।
Live Updates
LIVE: रितेश देशमुख का वीडियो भी हुआ था वायरल
नुसरत ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर अभिनेता रितेश देशमुख का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक्टर जेनेलिया के साथ ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग से बाहर जाते हुए नजर आते हैं, तभी एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन तभी अभिनेता उसका हाथ झटक देते हैं और आगे चले जाते हैं। उनके इस वीडियो पर भी लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया था।
LIVE: नुसरत भरूचा ने किसी और से उतरवाए जूते
21 जून को नुसरत भरूचा योगा डे के एक इवेंट में शामिल हुई थीं। अब उस इवेंट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस स्टेज पर खड़े होकर किसी और महिला से अपने जूते उतरवाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो देखने के बाद अब यूजर्स ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी और उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। कुछ ने कहा कि वह फिट हैं, तो ये काम खुद भी कर सकती थीं। वहीं, कुछ ने कहा कि पैसा और फेम उनके सिर चढ़ गया है।









