Fact Check: अमेरिकी क्रिकेटरों के गोलगप्पे खाने का साल पुराना वीडियो टी20 विश्वकप से जोड़कर किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: अमेरिकी क्रिकेटरों के गोलगप्पे खाने का साल पुराना वीडियो टी20 विश्वकप से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Spread the love


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमेरिका की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मुंबई में गोलगप्पे खा रहे हैं। 

दरअसल, सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में टी20 क्रिकेट विश्व की शुरुआत हुई। अमेरिकी टीम इस विश्वकप का हिस्सा है। सात फरवरी को अमेरिका का मुकाबला भारत से हुआ। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में अमेरिकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। वायरल दावा इसी मैच से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि  वायरल वीडियो एक साल पुराना है। इसे भारत में हो रहे टी20 विश्वकप के दौरान का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमेरिका की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी गोलगप्पे खा रहे हैं। 

आर एस राणा नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, “अमेरिका की क्रिकेट टीम है — मुंबई में बिना किसी सिक्योरिटी के मजे से “गोलगप्पे” का लुत्फ उठा रही है।


यह सब देखकर पड़ोसी बड़ा परेशान होगा कि USA कि टीम मुंबई में बिना सुरक्षा के घूम सकतीं हैं पाकिस्तान में पूरी सुरक्षाकर्मियों से घिरी रहतीं हैं इस पर पाकिस्तान को बरनोल भेजों। वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम सिक्योरिटी का रोना रो रही हैं।🤔 अरे भिखारियों आज जाते कम से कम तुम्हे अच्छा खाना खाने को तो मिल जाता।🤣🤣🤣” पोस्ट के साथ #T20worldcup #icct20worldcup2026 भी है।  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।


इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।


पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें shreeganeshpanipuri_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 4 फरवरी 2025 को साझा किया गया है। यहां लिखा है कि अमेरिकी क्रिकेट टीम का दौरा

आगे की पड़ताल में हमें latestly की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 6 फरवरी 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2 के मैच में अमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुकाबला नामीबिया की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से होगा। मैच से पहले, कई अमेरिकी खिलाड़ी गुजरात के आनंद में टीम की जर्सी पहने नजर आए। उन्हें पानी पूरी का स्वाद लेते हुए भी देखा गया। संजय कृष्णमूर्ति, आरोन जोन्स और उत्कर्ष श्रीवास्तव स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाते नजर आए। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एक साल पुराना पाया है। इस वीडियो को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *