Fact Check: इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की पत्नी के 2020 के वीडियो को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की पत्नी के 2020 के वीडियो को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू एक ऑनलाइन मीटिंग में नजर आ रही है। वीडियो में वह बार-बार अपनी आंखो को बंद करते हुए दिख रही हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह हाल ही का वीडियो है और इसमें सारा नेतन्याहू नशे की हालत में दिख रही हैं, साथ ही यह भी संकेत दिया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की मृत्यु हो चुकी है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो हालिया नहीं बल्कि 2020 से ऑनलाइन मौजूद है। इस वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

क्या है दावा

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू की मौत के बाद उनकी पत्नी नशे में हालत में नजर आ रही हैं। साथ वीडियो को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

क्रिस्टोफर मोंटगोमरी (@Montgsignals) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “अभी-अभी खबर आई है: क्या नेतन्याहू की मौत हो गई है? सारा नेतन्याहू, जो भारी नशीले पदार्थों के असर में थीं, कुछ दिन पहले यरुशलम मजिस्ट्रेट कोर्ट में Zoom के ज़रिए एक सुनवाई में शामिल हुईं। ऐसा लगता है कि वह अपने पति की मौत से गहरे सदमे में हैं।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए सबसे पहले नेतन्याहू की मौत के दावे का सच जानते हैं। इटरनेट पर लगातार ये चलाया जा रहा था कि इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की इस युद्ध के दौरान मौत हो गई है। लेकिन 20 मार्च को खुद नेतन्याहू ने मीडिया के सामने आकर इन सभी दावों को खारिज करते हुए बताया कि वे अभी भी जिंदा हैं। 



 

आगे हमने नेतन्याहू की पत्नी के वीडियो के बारे में सच जानने के लिए उनके वायरल हो रहे वीडियो के कीफ्रेम्स को सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो रोनी श्नाइडर मालिया नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर देखने को मिला। इस वीडियो को यहां 4 नवंबर 2020 को शेयर किया गया था। इस वीडियो के साथ हिब्रु में एक कैप्शन लिखा गया था। कैप्शन का अनुवाद था “जूम पर एक मनोवैज्ञानिक सम्मेलन में फिल्माया गया” यहां से यह साफ हो गया कि पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 


 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि नेतन्याहू की पत्नी के पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *