Fact Check: एआई से बना है ज्ञानेश कुमार का अमित शाह का पैर छूने का वीडियो, पढ़ें पूरी पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: एआई से बना है ज्ञानेश कुमार का अमित शाह का पैर छूने का वीडियो, पढ़ें पूरी पड़ताल

Spread the love


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गृह मंत्री अमित शाह के पैर छूते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि  देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बीजेपी के चरणों मेंं झुक रहे हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एआई से बना है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ज्ञानेश कुमार अमित शाह के पैर छूते नजर आ रहे हैं। 

डॉ राकेश प्रजापति शिल्पकार नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, “आपका पैर मेरा सर अमित शाह जी।“ इसके साथ ही वीडियो में लिखा है कि जिसे देश मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता बीजेपी के चरणों में झूक रहा है। उस देश में निष्पक्ष चुनाव की आशा करते हैं। पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें कृषि जागरण बिजनेस के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो 9 नवंबर 2023 को साझा किया गया है। वीडियो में 45 सकेंड पर हमेंं देखने को मिला कि अमित शाह को  ज्ञानेश कुमार शॉल पहनाते हुए नजर आए। हालांकि आगे की वीडियो में हमें वह कहीं भी अमित शाह के पैर छूटे नहीं नजर आए।

यहां से हमें वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ। वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने wasitai एआई टूल का इस्तेमाल किया। टूल ने इसे एआई से बने होने की जानकारी दी।   

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना पाया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *