Fact Check: एआई से बना है देहरादून में गोले गिरने का वीडियो, पढ़ें पूरी पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: एआई से बना है देहरादून में गोले गिरने का वीडियो, पढ़ें पूरी पड़ताल

Spread the love


उत्तर भारत में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जहां दिन में गलन और सुबह-शाम कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और शीतलहर से ठंड और तेज हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़े-बड़े गोले गिरते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि देहरादून में कहर बनकर ओले गिर रहे हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एआई से बना है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि देहरादून में कहर बनकर ओले गिर रहे हैं। 

नाजिया मंजूर खान (@naziyapa20) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “पल भर में सब तबाह हो गया? वीडियो के आखिर तक जरूर देखिए  कैसे ये सफेद पत्थर सब कुछ मिट्टी में मिला देते हैं। ये मंजर देखकर रूह कांप जाएगी!  वीडियो के 0:15 सेकंड पर जो हुआ, क्या आपने नोटिस किया?“  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।


इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

हमने दावे की पड़ताल करने के लिए हमने पहले कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें इससे संबंधित कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। आगे की पड़ताल में हमने वीडियो को ध्यान से देखा। यहां हमें वीडियो में कई विसंगतिया नजर आई। यहां से हमें वीडियो के एआई होने का संदेह हुआ। वीडियो के पड़ताल के लिए हाइव एआई टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल ने वायरल वीडियो को 83.6 फीसदी एआई से बना पाया है। 

 

इसके बाद हमने wasitai टूल पर सर्च किया। इस टूल ने भी वायरल वीडियो को एआई से बना पाया है।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल मेंं वायरल वीडियो को एआई से बना पाया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *