सोशल मीडिया पर इन दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसी बीच एक तस्वीर शेयर की जा रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पुतिन अपने विमान मेंं भगवत गीत पढ़ते नजर आ रहे हैं।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल तस्वीर एआई से बनी है।
क्या है दावा
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पुतिन अपने विमान में भारत की ओर से दी गई भगवत गीता पढ़ रहे हैं।
मारुत एनर्जाइज इंडिया नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, “भारत द्वारा दिया गया एक प्यारा उपहार श्रीमद्भगवद्गीता। राष्ट्रपति पुतिन श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ते हुए…“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
हमने दावे की पड़ताल के लिए कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें इससे जुड़ी कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद हमने तस्वीर को ध्यान से देखा। यहां से हमेंं तस्वीर के एआई से बने होने का शक हुआ। तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने हाइव एआई टूल इस्तेमाल किया। इस टूल ने वायरल तस्वीर को 99.9 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी।
आगे की पड़ताल में हमने साइट इंजन टूल पर सर्च किया। इस टूल ने भी वायरल तस्वीर को 99 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी।
पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को एआई से बना पाया।








