Fact Check: ओडिशा में जीआरपी जवान की पीट-पीटकर हत्या को बंगाल चुनाव से जोड़कर किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: ओडिशा में जीआरपी जवान की पीट-पीटकर हत्या को बंगाल चुनाव से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ लोगों की भीड़ एक आदमी को बंधकर डंडे से पीटते हुए नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में पुलिस की मौजूदगी में एक हिंदुत्ववादी भीड़ जो भाजपा ने जुड़ी थी, उसने एक आदमी को पीट-पीटकर मार डाला। यह भी कहा जा रहा है कि भीड़ ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसने भाजपा के खिलाफ वोट डाला था। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच में सामने आया कि ओडिशा में एक जीआरपी जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट में सामने आया कि उस पर छेड़छाड़ के आरोप के बाद ऐसा किया गया। 

 क्या है दावा 

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भाजपा के समर्थकों ने एक व्यक्ति को इसलिए मार डाला क्योंकि उसने भाजपा को वोट नहीं दिया था। 

तनवीर चौधरी (@tanvirbengal) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “ओडिशा और पश्चिम बंगाल में, पीएम मोदी की भाजपा से जुड़े एक हिंदुत्ववादी भीड़ ने, भारतीय पुलिस की मौजूदगी में, एक व्यक्ति को पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला; ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि यह बात सामने आ गई थी कि उसने भाजपा के खिलाफ वोट दिया था।” पोस्ट के लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो के कीफ्रेम्स कई मीडिया रिपोर्ट में देखने को मिले। न्यूज 18 में इस वीडियो के बारे में छपी रिपोर्ट में बताया गया था कि ओडिशा की राजधानी के बाहरी इलाके में बालीअंटा पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना और एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद भीड़ ने एक पुलिस कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कटक जिले के अदाशपुर क्षेत्र के निवासी 32 वर्षीय सौम्य रंजन स्वैन के रूप में हुई है। स्वैन ओडिशा पुलिस की सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) शाखा में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। मृतक के परिवार के सदस्यों के अनुसार, सौम्य को पहले निलंबित कर दिया गया था, लेकिन हाल ही में पुलिस ने उन्हें बहाल कर दिया था। 

 

 

आगे हमने इस वीडियो को कीवर्ड के माध्यम से सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो जी न्यूज की वेबसाइट पर देखने को मिला। इस वीडियो के बारे में रिपोर्ट शेयर करके बताया गया था कि ओडिशा के खोरधा जिले के बेनूपुर इलाके में भीड़ ने एक सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सौम्य रंजन स्वैन के रूप में हुई है, जो पिछले 12 वर्षों से कटक में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 

 



 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो ओडिशा का है, जहां लोगों ने एक जीआरपी जवान के यौन उत्पीड़न के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *