सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि भूकंप के झटकों के बीच एक ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर और नर्सों द्वारा सावधानीपूर्वक सर्जरी की जा रही है।
क्या है दावा
इस वीडियो को म्यांमार का होने का दावा करके शेयर किया गया है। म्यांमार में 28 मार्च को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 2,719 लोगों की मौत की जानकारी भी सामने आई थी। इस भूकंप के झटके आसपास के देश में भी महसूस किए गए थे। इसी घटना से जोड़ते हुए वीडियो को शेयर किया जा रहा है। वीडियो शेयर करके कहा जा रहा है कि म्यांमार में डॉक्टर भूकंप में बीच मरीज का इलाज कर रहे हैं।
न्यूज 14 नाम के एक यूट्यूब चैनल से वीडियो को शेयर करके लिखा गया “म्यामार में आए भयानक भूकंप में अपने मरीज को डॉक्टर और नर्स बचाने के लिए बेड की तरफ दौड़ पड़े।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
I.P. Singh (@IPSinghSp) नाम के एक एक्स यूजर यूजर ने लिखा “मानवता की ये बड़ी मिसाल हैं अपने मरीज को छोड़कर डॉक्टर और नर्स नहीं भागे बल्कि बचाने के लिए बेड की तरफ दौड़ पड़ी।”(पोस्ट का आर्काइव लिंक)
मानवता की ये बड़ी मिसाल हैं अपने मरीज को छोड़कर डॉक्टर और नर्स नहीं भागे बल्कि बचाने के लिए बेड की तरफ दौड़ पड़ी।#MayanmarEarthquake pic.twitter.com/da6vIQ3kP8
— I.P. Singh (@IPSinghSp) March 31, 2025
जीतू बुरडक (@Jeetuburdak) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इंसानियत की ये बड़ी मिसाल हैं। म्यांमार में भूकंप आया तो डॉक्टर और नर्स अपने मरीज को छोड़कर नहीं भागे बल्कि बचाने के लिए बेड की तरफ दौड़ पड़ी। स्वार्थी और मतलबी इस दौर में इस तरह के वीडियो पूरी दुनिया को देखना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा रिपोस्ट करो।
इंसानियत की ये बड़ी मिसाल हैं! 💞
म्यांमार में भूकंप आया तो डॉक्टर और नर्स अपने मरीज को छोड़कर नहीं भागे बल्कि बचाने के लिए बेड की तरफ दौड़ पड़ी।
स्वार्थी और मतलबी इस दौर में इस तरह के वीडियो पूरी दुनिया को देखना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा रिट्वीट करो। 🙏#MayanmarEarthquake pic.twitter.com/ajmRSfRffE
— Jeetu Burdak (@Jeetuburdak) April 1, 2025 “>(पोस्ट का आर्काइव लिंक)
इंसानियत की ये बड़ी मिसाल हैं! 💞
म्यांमार में भूकंप आया तो डॉक्टर और नर्स अपने मरीज को छोड़कर नहीं भागे बल्कि बचाने के लिए बेड की तरफ दौड़ पड़ी।
स्वार्थी और मतलबी इस दौर में इस तरह के वीडियो पूरी दुनिया को देखना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा रिट्वीट करो। 🙏#MayanmarEarthquake pic.twitter.com/ajmRSfRffE
— Jeetu Burdak (@Jeetuburdak) April 1, 2025
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो हमें 31 मार्च 2025 को चीन के राष्ट्रीय टेलीविजन प्रसारक चाइना सेंट्रल टेलीविजन के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट मिला। इसके साथ कैप्शन लिखकर बताया गया था कि “जब भूकंप आया, तो दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के रुइली पीपुल्स अस्पताल के सर्जन और मेडिकल टीम ने मरीज की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर शांत रहकर काम किया। उस पल में, जीवन के प्रति उनकी निष्ठा ने सभी डर को मात दे दी।”
यह वीडियो हमें न्यूजफ्लेयर की वेबसाइट पर भी यह वीडियो पोस्ट मिला। वीडियो को पोस्ट करके लिखा गया था “म्यांमार में आए भूकंप ने युन्नान को हिलाकर रख दिया, रुइली में डॉक्टर ने मजबूत झटकों के बीच भी शांत रहकर सर्जरी जारी रखी
28 मार्च को, म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके चीन-म्यांमार सीमा के पास युन्नान के रुइली में महसूस किए गए।
भूकंप के समय, रुइली पीपुल्स अस्पताल में एक सर्जरी चल रही थी। अचानक आए झटकों ने प्रक्रिया को बाधित कर दिया, लेकिन मुख्य सर्जन शांत रहे। उन्होंने मरीज को ऑपरेटिंग टेबल से फिसलने से बचाने के लिए अपनी बाहों से उसे मजबूती से थामे रखा। इस बीच, ऑपरेटिंग रूम में मौजूद अन्य मेडिकल स्टाफ ने तुरंत प्रतिक्रिया की और दो डॉक्टर्स ने अपनी हाथों का इस्तेमाल करके सर्जिकल बेड को स्थिर किया और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की। रुइली पीपल्स हॉस्पिटल के डॉ. चेन ज़ुझी ने बाद में कहा कि, चिकित्सा पेशेवरों के रूप में, आपातकालीन स्थितियों में रोगियों की रक्षा करना उनका कर्तव्य है। “हमें रोगी को पहले रखना चाहिए, जिम्मेदारी लेनी चाहिए और कभी भी उनके भरोसे को नहीं तोड़ना चाहिए।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो म्यांमार का नहीं बल्कि चीन में मौजूद युन्नान का है। वीडियो को भ्रामक तरीके से शेयर किया जा रहा है।








