Fact Check: झूठा है अफगानिस्तान के गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी को नजरबंद किए जाने का दावा, पढ़ें पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: झूठा है अफगानिस्तान के गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी को नजरबंद किए जाने का दावा, पढ़ें पड़ताल

Spread the love


अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा है। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम कुछ ही घंटों बाद टूट गया। तालिबान ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने उनके इलाकों में नागरिकों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान के गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी को नजरबंद कर दिया गया है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि सिराजुद्दीन हक्कानी को नजरबंद या गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान के गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी को नजरबंद किया गया है। 

द डेली सीपीईसी (@TheDailyCPEC) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ ब्रेकिंग: तालिबान के अमीर के आदेश पर अफगान तालिबान के गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी को नजरबंद कर दिया गया।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने कीवर्ड की मदद से सर्च किया। इस दौरान हमें कहीं भी सिराजुद्दीन हक्कानी के नजरबंद की कोई खबर नहीं मिली। 


आगे की पड़ताल में हमें वाना समाचार एजेंसी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 17 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में लिखा है कि तालिबान ने घोषणा किया है कि ईरान के विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशिया के महानिदेशक मोहम्मद रजा बहरामी ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद करने के लिए ईरान की तत्परता व्यक्त की है। बहरामी ने दो वरिष्ठ अफगान अधिकारियों से मुलाकात की। अफगानिस्तान के गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी और तालिबान के प्रवासी मंत्री मावलवी अब्दुल कबीर। आंतरिक मंत्री हक्कानी के साथ अपनी बैठक में बहरामी ने पूरे क्षेत्र को प्रभावित करने वाले क्षेत्रीय सुरक्षा घटनाक्रमों, सीमा सहयोग और मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की।

इसके बाद हमें रेडियो टेलीविजन अफगानिस्तान की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 17 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में लिखा है अफगानिस्तान इस्लामिक अमीरात के आंतरिक मामलों के मंत्री खलीफा सिराजुद्दीन हक्कानी ने ईरान के विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशिया मामलों के महानिदेशक मोहम्मद रजा बहरामी और काबुल में ईरान के राजदूत अली रजा बेइकदेली से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने मादक पदार्थों से निपटने और ईरान-अफगानिस्तान सीमा पर सहयोग को मजबूत करने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने और आपसी समझ के जरिए मुद्दों को सुलझाने के महत्व पर भी जोर दिया।

 

यहां से पता चलता है कि सिराजुद्दीन हक्कानी को नजरबंद नहीं किया है। सिराजुद्दीन हक्कानी अफगानिस्तान के गृह मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में सिराजुद्दीन हक्कानी को नजरबंद नहीं पाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *