Fact Check: तस्वीर खिंचवाने के चक्कर में नेता के गड्ढे में गिरने का दावा भ्रामक, पढ़ें पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: तस्वीर खिंचवाने के चक्कर में नेता के गड्ढे में गिरने का दावा भ्रामक, पढ़ें पड़ताल

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहने हुए एक शख्स निर्माण स्थल पर मौजूद है। वहां वह तसले से एक कच्ची जगह खड़े होकर गड्ढे में सीमेंट का मसाला डालता है। एक बार मलबा डालने के बाद वह दूसरी बार जब मलबे से भरा हुआ तसला डालने के लिए जाता है तो अचानक वहां की मिट्टी की धसक जाती है और आदमी गड्ढे में गिर जाता है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया दा रहा है कि मध्य प्रदेश के नेता जी अपने फेसबुक के लिए फोटो खिंचवाने गए थे और एक तसला उठाते हुए गड्ढे में जा गिरे। 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति नेता नहीं है बल्कि डॉक्टर और समाज सेवक है। इनका नाम डॉ. प्रफुल्ल श्रीवास्तव है जो मंगलवार को शहर के गणेश चौक स्थित एक मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान फोटो खिंचवाने की कोशिश में तसले सहित सीधे छह फीट गहरे गड्ढे में गिर गए।  

क्या है दावा 

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि नेता जी निर्माण कार्य की जगह पर फोटो खिंचाने गए थे। एक तसला मलबा डालने के बाद फोटो अच्छा नहीं आया तो दूसरा तसला मांगा और गड्ढे में गिर गए।

राजा बाबू (@GaurangBhardwa1) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “”एक तस्ला और फोटो सही नहीं आई” नेता जी फोटो खिंचवाने गए थे फेसबुक के लिए इतने में गड्ढे में गिर गए” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम डॉ. प्रफुल्ल श्रीवास्तव है। यह सिवनी जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी और चिकित्सक हैं। जो मंगलवार को शहर के गणेश चौक स्थित एक मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान फोटो खिंचवाने की कोशिश में तसले सहित सीधे छह फीट गहरे गड्ढे में गिर गए। जानकारी के अनुसार, डॉ. श्रीवास्तव लंबे समय से गणेश चौक मंदिर में सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं। मंगलवार को वे रोजाना की तरह पूजा-पाठ और निर्माण कार्य की निगरानी के लिए पहुंचे थे। मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां मलबा भरने के लिए एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था।

 

पड़ताल का नतीजा 

  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो में गड्ढे में गिरता हुए व्यक्ति कोई नेता नहीं है बल्कि सिवनी जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी और चिकित्सक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *