Fact Check: दो पुरानी घटनाओं के वीडियो को जोड़कर यूएई द्वारा इस्राइल की मदद का किया जा रहा दावा
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: दो पुरानी घटनाओं के वीडियो को जोड़कर यूएई द्वारा इस्राइल की मदद का किया जा रहा दावा

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एतिहाद एयरलाइंस का एक विमान नजर आ रहा है। यह विमान एयरपोर्ट पर लैंड करता हुआ नजर आ रहा है। विमान में संयुक्त अरब अमीरात और इस्राइल का झंडा देखने को मिल रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि विमान में भारी मात्रा में राहत सामग्री है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यूएई इस्राइल के लिए चिकित्सा सामग्री भेज रहा है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। जांच करने पर हमने पाया कि यह दावा भ्रामक है। वीडियो को दो अलग-अलग वीडियो को जोड़कर बनाया गया है, साथ ही इसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई की तरफ से इस्राइल को चिकित्सा सामग्री भेजी जा रही है। इससे यूएई इस्राइल की मदद करना चाहता है। 

अमरेंद्र बाहुबली (@TheBahubali_IND) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “ UAE ने इस्राइल को मेडिकल सामग्री भेजी, UAE एक अरब मुस्लिम राष्ट्र है जो इस्राइल को खुलकर समर्थन करता है। इतना ही नहीं बाकी मुस्लिम देशों ने इस्राइल को पूरा समर्थन जाहिर किया है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें पता चला कि दो वीडियो को जोड़कर एक बनाया गया है और इससे भ्रामक दावा किया जा रहा है। इन दोनों वीडियो के बारे में हम आपको एक एक करके बताएंगे। 

 

पहला वीडियो 

पहला वीडियो जिसमें हवाई जहाज पर दोनों देशों का झंडा नजर आ रहा यह वीडियो हमें अलजजीरा की एक मीडिया रिपोर्ट में देखने को मिला। इस रिपोर्ट को 2021 में प्रकाशित करके बताया गया था कि “एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी और तेल अवीव के बीच अपनी पहली नियमित उड़ानें शुरू की, जिसमें एक राजनयिक और आर्थिक प्रतिनिधिमंडल ले जाया गया। वाहक दो शहरों को जोड़ने के लिए प्रति सप्ताह दो उड़ानें संचालित करेगा।”

आगे हमें जेरूसलम पोस्ट पर भी इससे जुड़ी 2021 की एक रिपोर्ट मिली। जेरूसलम पोस्ट, इजराइल के जेरूसलम में स्थित एक अंग्रेजी भाषा का इजरायली ब्रॉडशीट समाचार पत्र है। इस रिपोर्ट में हवाई जहाज पर दोनों देशों का झंडा लगे हुए वही तस्वीर मिली, जो वायरल वीडियो में मौजूद थी। इसमें रिपोर्ट में बताया गया था कि “अबू धाबी से इजरायल के लिए पहली अनुसूचित वाणिज्यिक उड़ान मंगलवार को रवाना हुई। एतिहाद एयरवेज की उड़ान EY598, जिसने तीन घंटे और 20 मिनट का समय लिया, संयुक्त अरब अमीरात की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी की अमीराती राजधानी और तेल अवीव के बीच नियोजित नियमित उड़ानों में से पहली थी।” 

 

दूसरा वीडियो 

आगे सर्च करने पर हमें एआरएन सिटी 1016 नाम की वेबसाइट पर वायरल हो रहे वीडियो की दूसरा हिस्सा मिला। इसमें जहाज में समान को लोड किया जा रहा था। इस रिपोर्ट को अक्तूबर 2023 में पोस्ट करके बताया गया था कि “यूएई ने लीबिया में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए कुल 815 टन मानवीय सहायता भेजी है। इन राहत आपूर्तियों से 7,342 परिवारों को लाभ मिलने वाला है। सहायता पैकेजों में खाद्य पदार्थ, आश्रय सामग्री और चिकित्सा आपूर्ति शामिल थी, जिन्हें 37 विमानों में ले जाया गया। राहत प्रयासों की निगरानी अमीरात रेड क्रिसेंट द्वारा जायद बिन सुल्तान अल नाहयान चैरिटेबल एंड ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन, खलीफा बिन जायद अल नाहयान फाउंडेशन और मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम चैरिटी एंड ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन की टीमों के साथ समन्वय में की जा रही है।” 

आगे हमने इस रिपोर्ट को कीवर्ड के माध्यम से सर्च किया। यहां लीबिया रिव्यू नाम का एक वेबसाइट मिली। यहां इस रिपोर्ट को 2021 में प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि “संयुक्त अरब अमीरात ने 37 विमानों के साथ एक एयरलिफ्ट ऑपरेशन शुरू किया है, जिसमें पूर्वी लीबिया के उन शहरों के लिए राहत सामग्री पहुंचाई गई है, जो 10 सितंबर को तूफान डैनियल से प्रभावित हुए थे। एयरलिफ्ट ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में 815 टन भोजन, आश्रय सामग्री, चिकित्सा सहायता और आवश्यक आपूर्ति पहुंचाई। इस सहायता का उद्देश्य आपदा से प्रभावित लगभग 7,342 परिवारों की मदद करना है।” 

 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि दो वीडियो अलग-अलग वीडियो को जोड़कर एक बनाया गया है। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो में पहले का हिस्सा 2021 में एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी और तेल अवीव के बीच पहली उड़ान शुरू होने का है। साथ ही दूसरा हिस्सा 2023 में लीबिया में आई बाढ़ के दौरान यूएई के द्वारा राहत सामग्री पहुंचाने का है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *