Fact Check: फिल्म के दृश्य को ईरान में मोसाद एजेंट की सरेआम फांसी बताकर किया जा रहा शेयर, पड़ताल में पढ़ें सच
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: फिल्म के दृश्य को ईरान में मोसाद एजेंट की सरेआम फांसी बताकर किया जा रहा शेयर, पड़ताल में पढ़ें सच

Spread the love


ईरान और इस्राइल के बीच बीते 24 जून को  युद्धविराम लागू हो गया है। दोनोंं देश के बीच 12 दिन तक संघर्ष चला था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक आदमी को सरेआम क्रेन पर फांसी दी जा रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि फांसी पर लटकाया जा रहा शख्स मोसाद का एजेंट है और ईरान ने इसे यह सजा दी है।   

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया है कि वायरल वीडियो फिल्म की शूटिंग के दौरान का है, जिसे ईरान और इस्राइल के तनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है कि मोसाद के एजेंट को ईरान में सारेआम फांसी दी जा रही है। 

भारतीय (@bharatiyakk) नाम के एक्स यूजर ने लिखा  “ईरान में लगभग 7000 यहूदी रहते हैं, ये सभी अपने देश ईरान के देशभक्त हैं, ईरान की सेना में भी दो जनरल सहित कई बड़े पोस्ट पर भी  ईरानी यहूदी है एक ईरानी यहूदी ईरान में केबिनेट मंत्री भी है लेकिन इजरायल से युद्ध समाप्त होने के बाद, ईरानी इस्लामिक शासन ने 700 से ज्यादा यहूदी ईरानियों को गिरफ्तार किया है, जो ईरान की संपूर्ण यहूदी आबादी का दसवां हिस्सा है। उन पर  झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि वे ‘मोसाद एजेंट’ हैं और उन्हें क्रेन पर सरेआम लटकाया जा रहा है।”  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें यूट्यूब पर अलीरेजा डोनयाडिडे चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 16 अप्रैल 2024 को साझा किया गया है। वीडियो को शेयर कर लिखा गया है कि यह वीडियो एक फिल्म की बिहाइंड द सीन क्लिप है। इसके साथ ही हमने अलीरेजा डोनयाडिडे चैनल के डिस्क्रिप्शन देखा, जिसमें पता चला कि अलीरेजा डोनयाडिडे एक स्टंटमैन, एक्शन सीन डिजाइनर हैं। उन्होंंने आगे अपने बारे में लिखा है कि इस चैनल पर, मैं आपको एक्शन की दुनिया के बिहाइंड द सीन दिखाऊंगा। 

आगे की पड़ताल में हमें स्टोर ताज नाम के इंस्टाग्राम यूजर के अकांउट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह पोस्ट 17 जनवरी 2025 को शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर लिखा गया था कि यह वीडियो बिबोडेन फिल्म के बिहाइंड द सीन का है। 

     

इसके बाद की पड़ताल में बिबोडेन फिल्म के बारें मे सर्च किया। इस दौरान हमें टेलीफोन प्रॉबल नाम के यूट्यूब चैनल पर बिबोडेन फिल्म मिली। फिल्म में हमें वायरल वीडियो का कुछ हिस्सा देखने को मिला। 

आगे की पड़ताल के लिए हमने सर्च किया कि क्या ईरान ने इस्राइली एजेंट को फांसी दी गई है। इस दौरान हमें फ्रांस 24 की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 25 जून 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान ने बुधवार को इस्राइल के लिए जासूसी करने के आरोप में तीन लोगों को फांसी दी है।  

पड़ताल का नतीजा

हमने अपने पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एक फिल्म के सीन का है, जिसें ईरान और इस्राइल से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *