सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स कुर्सी से लड़की को मारते नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार का है, जहां हिजाब को लेकर दो महिलाओं को मारा गया है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो बांग्लादेश का है।
क्या है दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बिहार में हिजाब को लेकर दो महिलाओं को मारा गया है।
एस सुरिंदर (@KhalsaVision_) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “नीतीश कुमार की विरासत हिजाब हटाने के बाद दो और मुस्लिम महिलाओं को कुर्सियों से पीटा गया।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान प्रोथोम अलो की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में हमें वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम देखने को मिला। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि हमें एक युवक दो महिलाओं को कुर्सी से पीट रहा है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह घटना पिछले मंगलवार को हुई थी। यह घटना चटगांव शहर के सीआरबी इलाके में विजय मेला में घटी। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, चटगांव जिला प्रशासन ने विजय दिवस के अवसर पर सीआरबी सिरिशतला क्षेत्र में रविवार से मंगलवार तक तीन दिवसीय विजय मेले का आयोजन किया। मेले के आसपास कई चलती-फिरती दुकानें लगाई गईं। मंगलवार को हजारों लोग जमा हुए। कई दुकानों पर इस बात को लेकर झगड़े हुए कि पहले खाना किसे दिया जाएगा और किसे नहीं।
इसके बाद हमें दैनिक आजादी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 19 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। यहां भी हमें वायरल वीडियो के कीफ्रेम देखने को मिला। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चटगांव जिला प्रशासन ने विजय दिवस के उपलक्ष्य में सीआरबी सिरिशतला क्षेत्र में रविवार से मंगलवार तक तीन दिवसीय विजय मेला आयोजित किया। मेले के आसपास कई स्टॉल लगाए गए थे। वायरल हुए 26 सेकंड के वीडियो में, मेले के मुख्य भाग के बाहर एक खाने के स्टॉल पर एक युवक दो महिलाओं को प्लास्टिक की कुर्सी से बुरी तरह पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। एक महिला जमीन पर गिर पड़ी। इसके बावजूद, युवक उसे कुर्सी से पीटता रहा। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं विजय मेला देखने के लिए शहर के पतेन्गा इलाके से आई थीं। मेले से पहले और बाद में एक मोबाइल की दुकान पर खाने को लेकर उनका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया।
पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को बांग्लादेश का पाया है। वायरल वीडियो का बिहार से कोई संबंध नहीं है।








