Fact Check: भ्रामक है वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भीड़ का एम्बुलेंस को रास्ता देने का दावा, पढ़ें पूरी पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: भ्रामक है वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भीड़ का एम्बुलेंस को रास्ता देने का दावा, पढ़ें पूरी पड़ताल

Spread the love


सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक वायरल वीडियो में लोगों से भरी सड़क नजर आ रही है। इसके बाद  जनसैलाब के बीच से एक एम्बुलेंस निकलती हुई नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान का है।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो ओडिशा के जगन्नाथ पुरी यात्रा का है। दरअसल यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने घुटन की शिकायत की और कई लोग उमस के कारण बेहोश हो गए। इसलिए को एंबुलेंस को बुलाया गया और प्रभावित लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान लोगों ने जनसैलाब के बीच से एम्बुलेंस निकालती नजर आ रही है। 

योगिता एम जैन (@Sweta_Singh_54) नाम की एक्स यूजर ने लिखा, “मोदीजी ये आपकी तरह किया गया स्क्रिप्ट तथाकथित वीडियो नहीं है जैसे आप दर्शाते हैं। ये वीडियो बिहार का है यात्रा के बीच एंबुलेंस आ गई पूरा जन समुह उनके लिए रास्ता बना दिए। ना कोई पब्लिसिटी ना मीडिया में मोदीजी की तरह प्रचार प्रसार यही मोदीजी करते तो गोदी मीडिया अबतक ब्रेकिंग न्यूज चलाता। यही फर्क है सच्चे नेता में और जुमले बाज नेता में।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एएनआई समाचार एजेंसी के एक्स हैंडल पर पोस्ट मिली। यह पोस्ट 27 जून 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में बताया गया है“ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भारी भीड़ के बीच भाजपा युवा मोर्चा के लगभग 1500 कार्यकर्ताओं ने एम्बुलेंस के लिए रास्ता साफ करने हेतु मानव श्रृंखला बनाई और जनसेवा के प्रति अपने समर्पण का परिचय दिया।“

 

आगे की पड़ताल के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 27 जून 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ओडिशा के पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने घुटन की शिकायत की और कई लोग उमस के कारण बेहोश हो गए हैं। इसके तुरंत बाद मौके पर एम्बुलेंस को बुलाया गया और प्रभावित लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

पड़ताल का नतीजा

हमनेे अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को भ्रामक पाया है। वायरल वीडियो ओडिशा के पुरी की है, जिसे राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *