{“_id”:”6790a7275fea73f9ce044171″,”slug”:”claim-that-the-fire-was-caused-by-a-bomb-blast-in-maha-kumbh-is-misleading-2025-01-22″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: महाकुंभ में बम फटने से आग लगने का किया जा रहा दावा भ्रामक, पढ़ें पड़ताल”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक महाकुंभ में आग लगने का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में मेले एक तरफ से धुआं उठता हुआ नजर आ रहा है।
Trending Videos
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में बम फटा है, जिसके कारण वहां आग लग गई। फेसबुक, इंस्टाग्राम, युट्यूब पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए गए हैं।
संदीप यादव नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो के ऊपर लिखा गया है “महाकुंभ में बम ब्लास्ट किया गया है।” इसी के साथ कैप्शन में लिखा गया है “महाकुंभ मेला प्रयागराज में बम ब्लास्ट” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “महाकुंभ में लगी भीषण आग” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
करीना प्रजापति नाम के एक यूट्यूब चैनल से भी इस वीडियो को शेयर किया गया है। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
पड़ताल
इन वीडियो और दावों का सच जानने के लिए हमने अमर उजाला की न्यूजडेस्क से संपर्क किया तो हमें पता चला कि मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में रविवार को दोपहर बाद करीब चार बजे करपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बांस-फूस के बने लगभग 300 कॉटेज जलकर राख हो गए। यही नहीं पांच बाइकें और पांच लाख रुपये कैश भी आग की भेंट चढ़ गए। दुर्घटना के दौरान कॉटेज में रखे 10 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडरों में धमाके हुए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग की चपेट में आने से हरियाणा व सिलीगुड़ी के दो लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। प्रशासन ने आग लगने का कारण सिलेंडर के रिसाव को बताया है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है महाकुंभ में बम फटने का दावा गलत है।
Spread the love नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर बैंक अकाउंट में नॉमिनी एड करने करने से जुड़ी रही। बैंक खाते में अब एक की जगह चार नॉमिनी जोड़े जा सकेंगे। ग्राहक यह भी तय कर पाएंगे कि चार नॉमिनी में से किसे कितना हिस्सा मिलेगा और किसे प्राथमिकता दी जाएगी। […]
Spread the love Hindi News Business Bank Holidays In September 2025, Banks To Be Closed For Up To 15 Days, Check Region wise List नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक अगले महीने यानी सितंबर में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। RBI कैलेंडर के अनुसार, 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार […]
Spread the love मुंबई2 दिन पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फिर से समन भेजा है। PTI के अनुसार ED ने अनिल अंबानी को 14 नवंबर को पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक लोन फ्रॉड से जुड़ा […]