{“_id”:”67ac52900c270354d70340b0″,”slug”:”video-of-pipeline-fire-in-egypt-shared-as-maha-kumbh-2025-2025-02-12″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: मिस्र में पाइपलाइन में आग लगने के वीडियो को महाकुंभ 2025 का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें गाड़ियों में आग लगी हुई नजर आ रही है। साथ ही काफी तेजी से काला धुआं आसमान की और उठता हुआ नजर आ रहा है।
Trending Videos
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ बस स्टैंड पर आग लग गई है। शेयर किए जा रहे वीडियो पर हिंदी में लिखा हुआ दिखाई दे रहा है कि महाकुंभ बस स्टैंड पर आग लग गई, जिससे 40-50 कारें जलकर खाक हो गईं और आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
इंडिया विद कांग्रेस (@UWCforYouth) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “महाकुंभ बस स्टैंड में एक और बड़ी आग लग गई। इस बार कुछ गंभीर रूप से गलत हुआ है। देवताओं के क्रोध से डरो। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
Breaking ‼️
Another Major Fire Breakout at Mahakumbh Bustand.
Something has got to be seriously wrong this time ‼️
इसी तरह के कई और पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें ग्लोबल न्यूज़ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। आपको बता दें ग्लोबल न्यूज़ कैनेडियन ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क का समाचार चैनल है। यहां हमें इस वीडियो के साथ कैप्शन मिला जिसमें लिखा था “मिस्र में पाइपलाइन में भीषण आग लगने से कारें जल गईं” इस वीडियो को 15 जुलाई 2020 को चैनल पर प्रकाशित किया गया था।
आगे और ज्यादा जानकारी जानने के लिए हमने कीवर्ड के माध्यम से खबर को सर्च करने की कोशिश की। वहां हमें 15 जुलाई 2020 की रॉयटर पर यह रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “काहिरा ( मिस्र की राजधानी है) के एक उपनगर में व्यस्त राजमार्ग के पास शुकैर-मोस्टोरोड़ पाइपलाइन से तेल रिसाव के बाद भीषण आग लग गई और 17 लोग घायल हो गए। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि यह पाइपलाइन राजधानी के बाहरी इलाके में एक राजमार्ग पर चलती है और वहां से गुजरने वाली कारों से उत्पन्न चिंगारी से पाइप से लीक हो रहे कच्चे तेल में आग लग गई।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2020 का है और इसका महाकुंभ से कोई संबंध नहीं है।
Spread the love मुंबई12 मिनट पहले कॉपी लिंक वित्त वर्ष 2025-26 के पहले कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार (1 अप्रैल) को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 350 अंक गिरकर 77,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 20 अंक की गिरावट है, ये 23,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा […]
Spread the love पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की कड़ी आलोचना हो रही है। हिंसा की कई तस्वीरें लगातार सामने आ रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है सेना के जवानों पर लोगों की भीड़ हमला कर रही है। सेना […]
Spread the love सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में बहुत से लोग मशाल होथों में लेकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद बिहार में वोट चोरी के खिलाफ यह एक बड़ा विरोध […]