{“_id”:”67ac52900c270354d70340b0″,”slug”:”video-of-pipeline-fire-in-egypt-shared-as-maha-kumbh-2025-2025-02-12″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: मिस्र में पाइपलाइन में आग लगने के वीडियो को महाकुंभ 2025 का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें गाड़ियों में आग लगी हुई नजर आ रही है। साथ ही काफी तेजी से काला धुआं आसमान की और उठता हुआ नजर आ रहा है।
Trending Videos
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ बस स्टैंड पर आग लग गई है। शेयर किए जा रहे वीडियो पर हिंदी में लिखा हुआ दिखाई दे रहा है कि महाकुंभ बस स्टैंड पर आग लग गई, जिससे 40-50 कारें जलकर खाक हो गईं और आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
इंडिया विद कांग्रेस (@UWCforYouth) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “महाकुंभ बस स्टैंड में एक और बड़ी आग लग गई। इस बार कुछ गंभीर रूप से गलत हुआ है। देवताओं के क्रोध से डरो। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
Breaking ‼️
Another Major Fire Breakout at Mahakumbh Bustand.
Something has got to be seriously wrong this time ‼️
इसी तरह के कई और पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें ग्लोबल न्यूज़ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। आपको बता दें ग्लोबल न्यूज़ कैनेडियन ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क का समाचार चैनल है। यहां हमें इस वीडियो के साथ कैप्शन मिला जिसमें लिखा था “मिस्र में पाइपलाइन में भीषण आग लगने से कारें जल गईं” इस वीडियो को 15 जुलाई 2020 को चैनल पर प्रकाशित किया गया था।
आगे और ज्यादा जानकारी जानने के लिए हमने कीवर्ड के माध्यम से खबर को सर्च करने की कोशिश की। वहां हमें 15 जुलाई 2020 की रॉयटर पर यह रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “काहिरा ( मिस्र की राजधानी है) के एक उपनगर में व्यस्त राजमार्ग के पास शुकैर-मोस्टोरोड़ पाइपलाइन से तेल रिसाव के बाद भीषण आग लग गई और 17 लोग घायल हो गए। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि यह पाइपलाइन राजधानी के बाहरी इलाके में एक राजमार्ग पर चलती है और वहां से गुजरने वाली कारों से उत्पन्न चिंगारी से पाइप से लीक हो रहे कच्चे तेल में आग लग गई।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2020 का है और इसका महाकुंभ से कोई संबंध नहीं है।
Spread the love नई दिल्ली30 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत में हर साल 700 से 800 टन सोना आयात होता है और इसमें बड़ी मात्रा में बहुमूल्य विदेशी मुद्रा खर्च होती है। जबकि भारतीय घरों में 25 हजार टन से ज्यादा सोना है जो अधिकतर तिजोरियों में बंद रहता है। अगर ये सोना वापस रिसाइकल […]
Spread the love सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, वीडियो करीब 49 सकेंड का है। इसमें दिख रहा है कि एक नदी में नाव चल रही है। नाव में 10-15 लोग सवार हैं, जो अपने साथ मोटरसाइकिल ले कर जा रहे हैं। वीडियो की आखिरी क्ल्पि में देखने को मिलता है कि नाव नदी […]
Spread the love Hindi News Business Zepto Changes Name Of Parent Company Kiranakart Technologies To Zepto Pvt Ltd Ahead Of IPO नई दिल्ली6 घंटे पहले कॉपी लिंक इंस्टेंट ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप जेप्टो ने IPO लॉन्च करने से पहले अपनी पैरेंट कंपनी का नाम बदल दिया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, अब कंपनी का ऑफिशियल […]