Fact Check: राहुल गांधी ने जगन्नाथ रथ यात्रा को नहीं बताया ‘ड्रामा’, पड़ताल में पढ़ें वायरल दावे की सच्चाई
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: राहुल गांधी ने जगन्नाथ रथ यात्रा को नहीं बताया ‘ड्रामा’, पड़ताल में पढ़ें वायरल दावे की सच्चाई

Spread the love


ओडिशा के पुरी में बीते 27 जून को जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत हुई। 8 जुलाई को इसका समापन हुआ। इसी बीच रथ यात्रा से जोड़कर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में जगन्नाथ रथ यात्रा को नाटक कहा है।

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जगन्नाथ रथ यात्रा को नाटक नहीं कहा है। दरअसल राहुल गांधी जगन्नाथ रथ यात्रा में अदाणी के लिए यात्रा को रोकने को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने इसे नाटक कहा था। 

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने जगन्नाथ यात्रा को नाटक कहा है।

दिलीप कुमार सिंह नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ओडिशा की धरती पर खड़े राहुल गांधी ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को बताया “नाटक” ! कांग्रेस ने आखिर वोट बैंक के लिए महाप्रभु का अपमान किया है, कांग्रेस ने ओडिशा के अनगिनत भक्तों और लोगों की भावनाओं को आहत किया है। आखिर वो कौन हैँ जो कांग्रेस को वोट देते हैं।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें न्यूज 18 उड़िया की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 11जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट में हमें राहुल गांधी का पूरा वीडियो देखने को मिला। इसमें राहुल गांधी बोलते हैं, जब ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा निकलती है, आप सोचिए, रथ निकलता है। लाखों लोग, उसको देखते हैं, उसके पीछे चलते हैं। और फिर एक ड्रामा होता है। रथ को अदाणी जी और उनके परिवार के लिए रोका जाता है। इससे आपको ओडिशा की सरकार के बारे में सबकुछ समझ आ जाएगा। यह आपकी सरकार नहीं है, यह अदाणी जैसे चार-पांच अरबपतियों की सरकार है और इसका लक्ष्य आपकी जमीन, आपका जंगल और आपके भविष्य को चोरी करने का है।

आगे की पड़ताल के लिए हमें रिपोर्ट में इस्तेमाल कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि  राहुल गांधी ने ओडिशा में भाजपा सरकार के साथ अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी पर निशाना साधा। उन्होंने  ‘संविधान बचाओ’ रैली में आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय अरबपति और उनके परिवार के लिए जगन्नाथ यात्रा रथ को रोक दिया गया था, जब ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है, रथ खींचे जाते हैं, तो लाखों लोग इसे देखते हैं और इसके पीछे चलते हैं। फिर, एक नाटक होता है। अदाणी और उनके परिवार के लिए रथ रोक दिए जाते हैं। इससे आपको ओडिशा सरकार के बारे में सब कुछ समझ आ जाएगा।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। राहुल गांधी ने रथ यात्रा को नाटक नहीं कहा है। वायरल दावे को शेयर कर लोगोंं में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *