{“_id”:”67a33b1c42348fc70c08ab79″,”slug”:”video-of-a-foreign-saint-walking-from-switzerland-to-haridwar-shared-as-maha-kumbh-mela-2025-2025-02-05″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: स्विट्जरलैंड से हरिद्वार तक चलने वाले विदेशी संत का वीडियो महाकुंभ का बता हो रहा शेयर, जानें सच”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक विदेशी साधु का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साधु बोलता हुआ नजर आ रहा है कि स्विट्जरलैंड से भारत वो पैदल आया है, जिसमें उसको 4 साल लगे हैं।
Trending Videos
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति लगातार 4 साल पैदल चलकर स्विट्जरलैंड से प्रयागराज महाकुंभ में भारत पहुंचा।
जितेन्द्र प्रताप सिंह (@jpsin1) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “लगातार 4 साल पैदल चलकर स्विट्जरलैंड से प्रयागराज महाकुंभ में भारत पहुंचा यह व्यक्ति” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
लगातार 4 साल पैदल चलकर स्विट्ज़रलेंड से प्रयागराज महाकुम्भ में भारत पहुंचा यह व्यक्ति pic.twitter.com/Ophyn5ZztE
AstroCounselKK (@AstroCounselKK) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “लगातार 4 साल पैदल चलकर स्विट्जरलैंड से प्रयागराज महाकुंभ में भारत पहुंचा यह व्यक्ति” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
लगातार 4 साल पैदल चलकर स्विट्ज़रलेंड से प्रयागराज महाकुम्भ में भारत पहुंचा यह व्यक्ति pic.twitter.com/R9K7T9aFXE
अमरेंद्र बाहुबली (@TheBahubali_IND) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “स्विट्जरलैंड से हरिद्वार 5 साल पैदल चलकर, भारत यात्रा पर विदेशी भक्त , विदेशियों का हर एक कदम सनातन की तरफ, जय सनातन संस्कृति” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को ध्यान से सुना वायरल वीडियो को ध्यान से सुनने पर, पता चला कि साक्षात्कारकर्ता ने उस व्यक्ति से पूछा कि उसे हिमाचल प्रदेश से हरिद्वार पहुंचने में कितने दिन लगे।
वीडियो की आगे पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें गौतम खट्टर नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मूल रूप से ये वीडियो मिला। यहां 13 मिनट 25 सेकंड का ये पूरा वीडियो मौजूद था। इस वीडियो रिपोर्ट को 3 वर्ष पहले प्रकाशित किया गया था। वीडियो के शीर्षक में लिखा गया था “Haridwar Kumbh 2021॥ Switzerland से लगातार 4 साल पैदल चलकर महाकुंभ मेले में पहुंचे BEN BABA”
इससे ये साफ हो गया कि वीडियो 3 वर्ष पुराना है इस वीडियो का प्रयागराज महाकुंभ से कोई संबंध नहीं है। ये वीडियो हरिद्वार कुंभ के समय का है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो 2025 प्रयागराज महाकुंभ का नहीं है।
Spread the love Hindi News Business Gold Rate Today (10 October 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News नई दिल्ली30 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते सोना-चांदी के दाम में काफी बढ़त देखने को मिली। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत हफ्तेभर […]
Spread the love नई दिल्ली11 घंटे पहले कॉपी लिंक पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटिजंस सेविंग्स स्कीम अकाउंट (SCSS) में एक मुश्त पैसा लगाकर आप अपने लिए रिटायमेंट के बाद भी रेगुलर इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। अभी इस पर 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में हर 3 महीने में ब्याज दिया जाता […]
Spread the love वॉशिंगटन8 घंटे पहले कॉपी लिंक ओपन AI माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर नॉन-प्रॉफिट से फॉर-प्रॉफिट कंपनी बनने की योजना बना रही है, जिसमें नई पब्लिक बेनीफिट कॉरपोरेशन बनेगी। चैटGPT बनाने वाली कंपनी ओपन AI इलॉन मस्क की स्पेस-X को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी स्टार्टअप बन गई है। क्योंकि एक डील में […]