पाकिस्तान के झूठ से पूरी दुनिया वाकिफ है। अंतरराष्ट्रीय मंच से लेकर सोशल मीडिया तक सब जगह झूठ फैलाना पाकिस्तान की फितरत है। भारत पर हमले की हर पाकिस्तानी कोशिश नाकाम हो रही है। इस तनाव के बीच पाकिस्तान सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने में लगा हुआ है। भारत सरकार की नोडल समाचार एजेंसी पीआईबी ने पाकिस्तान के इस झूठ फैलाने वाले कई प्रोपेगेंडा को नष्ट किया है। पाकिस्तान के सोशल मीडिया अकाउंट जानबूझकर गलत सूचना फैलाकर जमीनी हकीकत को बदलने की कोशिश कर रहे हैं जिससे भारत के लोगों में डर पैदा हो। सोशल मीडिया पर फैल रहे इसी तरह के गलत फोटो वीडियो की पड़ताल पढ़ें…
1 झूठ- जालंधर पर ड्रोन से हमला
एक वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि जालंधर में सीटी कॉलेज के पास ड्रोन से हमला किया जा रहा है। इस वीडियो में आसमान में एक धमाका होते हुए नजर आ रहा है।
फैक्ट चेक
पीआईबी ने अपने एक्स पोस्ट पर इस वीडियो का खंडन किया है। खंडन करते हुए जालंधर के जिला कलेक्टर के बयान को भी कोट किया गया है। पीआईबी ने बताया जालंधर के सीटी कॉलेज के पास ड्रोन से धमाका होने का दावा गलत है। यह खेत में लगी आग का वीडियो है। वीडियो की टाइमलाइन शाम 7:39 बजे पोस्ट की गई थी, जबकि ड्रोन हमला इसके बाद में शुरू हुआ।
आगे हमने जालंधर के डीसी का फेसबुक पोस्ट देखा। जालंधर के डीसी की तरफ से बताया गया था कि यह एक असंंबंधित वीडियो है। जालंधर ने आज रात कुछ ड्रोन देखे हैं और सेना द्वारा उसे बेअसर किया जा रहा है। यह वीडियो 7.39 बजे का है जबकि पहला ड्रोन रात 9 बजे के करीब देखा गया था। यह एक खेत में आग के रूप में पुष्टि की गई है। कृपया वीडियो का प्रसार न करें।
2 झूठ- एलओसी पर भारतीय चौकियां नष्ट
एक और वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की सेना ने एलओसी पर भारत की चौकी को नष्ट कर दिया है।
फैक्ट चेक
पीआईबी ने इस वीडियो का खंडन करते हुए बताया है कि वीडियो फर्जी है। पीआईबी ने एक्स पोस्ट में लिखा पाकिस्तानी सेना द्वारा एक भारतीय चौकी को नष्ट करने का दावा पूरी तरह से झूठा है, और वीडियो को मनगढ़ंत बताया गया है। भारतीय सेना में “20 राज बटालियन” नामक कोई इकाई नहीं है। वीडियो का उद्देश्य दहशत पैदा करना और उन्हें गुमराह करना है।
3 झूठ- भारत पर मिसाइल हमला किया
एक धमाके का वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल से हमला किया है।
फैक्ट चेक
पीआईबी ने इस वीडियो का खंडन करते हुए बताया सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो को पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में भारत पर मिसाइल हमले करने का दावा फर्जी है। वीडियो वर्ष 2020 में लेबनान के बेरूत में हुए विस्फोटक हमले का है। यह पाकिस्तान के द्वारा फैलाया जा रहा झूठ है।
पीआईबी की तरफ से एक यूट्यूब वीडियो को लिंक भी दिया गया है। इस लिंक को देखने पर यहां स्क्रिप्स न्यूज़ चैनल खुला। चैनल ने 2020 में इस वीडियो का फैक्ट चेक किया था। स्क्रिप्स न्यूज यूएस का एक न्यूज चैनल है। इस वीडियो को 2020 में लेबनान के बेरूत में हुए विस्फोट का बताया गया। यहां से यह बात भी साबित हो गई कि वीडियो 2020 से इंटरनेट पर मौजूद है।
4. थल सेनाध्यक्ष जनरल वी.के. नारायण का गोपनीय पत्र
सोशल मीडिया पर एक पत्र की तस्वीर को शेयर की जा रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि थल सेनाध्यक्ष जनरल वी.के. नारायण ने उत्तरी कमान के सेना अधिकारी को सैन्य तैयारियों के संबंध में एक गोपनीय पत्र भेजा है। इस पत्र में लिखा है कि भारतीय सेना ने अमृतसर और उसके नागरिकों पर हमला करने के लिए अंबाला एयरबेस का इस्तेमाल किया।
फैक्ट चेक
पीआईबी ने इस पत्र को फर्जी बताया है। पत्र में जनरल वी.के. नारायण को सेना का अध्यक्ष बताया गया है जो कि फर्जी है। जनरल वी.के. नारायण सीओएएस नहीं हैं। आपको बता दें कि भारत के थल सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी हैं।
5. झूठ- भारत के सभी हवाई अड्डों पर प्रवेश प्रतिबंधित
युद्ध के बीच में भारत के हवाई अड्डों से जुड़ा भी एक फर्जी दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि भारत ने अपने सभी हवाई अड्डों पर प्रवेश को बंद कर दिया है।
फैक्ट चेक
इस दावे को भी पीआईबी ने फर्जी बताया है। पीआईबी की तरफ से कहा गया कि सरकार की तरफ से इस तरह का कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। आगे पीआईबी की तरफ से एक लिस्ट को संग्लन किया गया था जिसमें NOTAM (नोटिस टू एयरमैन) निर्देश के बाद नागरिक उड़ान संचालन के लिए बंद किए गए हवाई अड्डों की सूची दी गई थी। इस सूची में कुछ 24 हवाई अड्डों के नाम बताए गए थे।
बांद एयरपोर्ट की सूची आप यहां देख सकते हैं।
#BreakingNews | Kishangarh, Bhuntar (Kullu), Ludhiana added to list of Airports closed by #NOTAM.@tapasjournalist @MoCA_GoI #OperationSindoor #IndiaPakistan #IndiaPakistanTensions #IndiaStrikesTerroristan #IndiaStrikesBack pic.twitter.com/sn1o7ve8Dd
— DD News (@DDNewslive) May 8, 2025
6. झूठ- चाइना डेली ने फैलाया झूठ
चाइना डेली एक अंग्रेजी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है जिसका स्वामित्व चीन की सत्ताधारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पास है। इसके एक्स अकाउंट से एक विमान का दुर्घटनाग्रस्त हुई तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि कश्मीर में कम से कम तीन भारतीय जेट दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।
फैक्ट चेक
पीआईबी ने बताया कि चीन वेबसाइट झूठी रिपोर्ट फैला रही है। बताया गया कि यह तस्वीर 2019 की एक पुरानी घटना की है। यहां 2019 की अलजजीरा की एक समाचार रिपोर्ट भी दी गई है जिसमें यह तस्वीर तब छपी थी।
फिर हमने अलजजीरा का पोस्ट देखा जो पीआईबी ने पोस्ट किया था। इस तस्वीर के साथ अलजजीरा ने लिखा था कि भारत का कहना है कि उसने एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया और अपना एक विमान पाकिस्तान के हाथों खो दिया।








