Fact Check: 2019 में सऊदी क्राउन प्रिंस का लड़ाकू विमान से स्वागत करने का वीडियो अभी का बताकर हो रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: 2019 में सऊदी क्राउन प्रिंस का लड़ाकू विमान से स्वागत करने का वीडियो अभी का बताकर हो रहा शेयर

Spread the love


लड़ाकू विमानों द्वारा एक विमान के दोनों ओर उड़ान भरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ईरान-अमेरिका शांति वार्ता से पहले पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में ईरान के प्रतिनिधिमंडल को पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) द्वारा एस्कॉर्ट किया जा रहा है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। असल में यह वीडियो 2019 का है और इसमें पीएएफ द्वारा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान को एस्कॉर्ट किया जा रहा है। 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ईरान-अमेरिका शांति वार्ता से पहले पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में ईरान के प्रतिनिधिमंडल को पाकिस्तानी वायु सेना साथ लेकर आई थी। 

साहिदुल इस्लाम (@1Sahidulislam) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “ब्रेकिंग न्यूज़: ईरान के बंदर अब्बास के ऊपर पाकिस्तानी लड़ाकू विमान देखे गए, जो ईरानी प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षित रूप से पाकिस्तान तक पहुंचाने के लिए एस्कॉर्ट कर रहे हैं। पाकिस्तान वायु सेना ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा के लिए, लड़ाकू विमानों और AWACS की मदद से, पूरे ईरान और फारस की खाड़ी के ऊपर एक “सुरक्षा कवच” स्थापित किया है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो रेडियो फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी नाम की एक वेबसाइट पर 2019 में प्रकाशित मिला। यह एक अमेरिकी सरकारी मीडिया संगठन है। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि 17 फरवरी को होने वाली एक हाई-प्रोफाइल यात्रा से पहले, पाकिस्तान ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विमान का स्वागत करने के लिए लड़ाकू विमान भेजे। इस्लामाबाद पहुंचने के बाद, प्रिंस ने कहा कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान के साथ 20 अरब डॉलर से अधिक के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।


 




आगे हमें बीबीसी पर भी इससे जुड़ी एक रिपोर्ट 2019 में प्रकाशित मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विमान के पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने उनका स्वागत करने के लिए उन्हें एस्कॉर्ट किया। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस एक आधिकारिक दौरे के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे, वे सऊदी अधिकारियों और व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे। बिन सलमान ने पाकिस्तान के साथ 20 अरब डॉलर के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की।




पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो को 2019 में प्रकाशित किया गया था। वीडियो को हालिया अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता से जोड़कर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *