{“_id”:”679b197bb996432a1f0df01c”,”slug”:”actor-prakash-rajs-photo-of-taking-a-dip-in-a-river-shared-as-maha-kumbh-2025-01-30″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: AI से बनाई गई है अभिनेता प्रकाश राज की महाकुंभ में डुबकी लगाने की तस्वीर, पड़ताल में पढ़ें सच्चाई”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेता प्रकाश राज की फोटो महाकुंभ में स्नान करने के दावे के साथ वायरल हो रही है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अभिनेता प्रकाश राज ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पहुंचकर गंगा में स्नान किया है। बूम ने अपनी जांच में पाया कि प्रकाश राज की यह तस्वीर एआई जनरेटेड है। अभिनेता प्रकाश राज प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में नहीं पहुंचे हैं।
Trending Videos
क्या है दावा
एक्स यूजर ने प्रकाश राज की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘महाकुंभ की इतनी ज्यादा महिमा है कि, इसमें देवता ही नही बल्कि सनातन की समाप्ति चाहने वाले असूर भी स्नान करते हैं।’
वायरल दावे की जांच के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड सर्च किया। हमें एक भी मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिससे प्रकाश राज के महाकुंभ में जाने की पुष्टि हो।
तस्वीर की जांच के लिए हमने एआई डिटेक्टर टूल Hive Moderation का इस्तेमाल किया। जिसने तस्वीर के एआई जनरेटेड होने की 99.9% संभावना व्यक्त की।
वायरल तस्वीर का रिजल्ट
अपनी जांच में हमने फिल्म अभिनेता प्रकाश राज के एक्स हैंडल को भी खंगाला। उन्होंने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से वायरल हो रही तस्वीर और महाकुंभ में जाने के दावे का खंडन किया है। उन्होंने बताया है कि वायरल तस्वीर और दावा फेक है। अपने ट्वीट में उन्होंने फेक दावा करने वाले यूजर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही है।
(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)
Spread the love Hindi News Business Gold Price Today (12 November 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News नई दिल्ली10 घंटे पहले कॉपी लिंक सोने के दाम में आज यानी 12 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 216 रुपए गिरकर 1,23,913 […]
Spread the love मुंबई5 घंटे पहले कॉपी लिंक सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो के फाउंडर और लंबे समय से CEO रहे श्रीधर वेम्बू ने अपना पद छोड़ दिया है। अब वे कंपनी के चीफ साइंटिस्ट के तौर पर काम करेंगे। यहां वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप-टेक पर फोकस्ड रिसर्च और इनोवेशन पर काम करेंगे। कंपनी के को-फाउंडर […]
Spread the love सोशल मीडिया पर हाथियों के झुंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो कर्नाटक का है। वीडियो में हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए नजर आ रहा है। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया […]