Fatehpur: चंगाई सभा में ओडिशा का पादरी पत्नी संग गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन का आरोप
होम

Fatehpur: चंगाई सभा में ओडिशा का पादरी पत्नी संग गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन का आरोप

Spread the love


Fatehpur: Pastor from Odisha arrested along with his wife during a healing meeting

पुलिस की गिरफ्त में धर्मांतरण के आरोपी दंपती
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ग्रामीणों को बीमारी, गरीबी से मुक्ति का प्रलोभन देकर चंगाई सभा कर रहे ओडिशा प्रांत के पादरी को पत्नी संग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिशनरी का प्रचार-प्रसार करने आए थे। इनका कनेक्शन कानपुर देहात के झींझक चर्च से है। मौके पर विहिप कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने दंपती व कुछ अन्य के खिलाफ धर्म परिवर्तन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

Trending Videos

ओडिशा के मरबला गाजा पट्टी निवासी समरेंद्र सिंह अपनी पत्नी सुष्मिता सिंह के साथ करीब 10 दिन पूर्व बिंदकी आए थे। दंपती सालों से मिशनरी के लिए काम कर रहे हैं। यहां पैगंबरपुर मोहल्ले में अजय कुमार का कमरा छह हजार 500 रुपये में किराये पर लिया था। आरोप है कि छोटेलालपुर गांव में एक सप्ताह से दंपती की गतिविधियां सक्रिय थीं। इन लोगों ने गरीबी, बीमारी, अच्छी लड़की से शादी समेत तमाम प्रलोभन देकर रविवार को छोटेलालपुर गांव के शेर सिंह के घर आयोजित चंगाई सभा में बुलाया। यहां धार्मिक प्रचार-प्रसार कर इन्हें धर्म परिवर्तन कराने के लिए प्रेरित किया। इसकी भनक लगने पर विहिप कार्यकर्ता सक्रिय हुए। वह दोपहर को छोटेलालपुर गांव पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद ओडिशा के दंपती को गिरफ्तार किया गया। मौके पर करीब दो दर्जन हिंदू परिवार व कई धार्मिक पुस्तकें, बाइबिल मिलीं। पुलिस दंपती को कोतवाली लेकर पहुंची।

दंपती का तीसरा साथी ठठराही मोहल्ले का ओमप्रकाश मौके से भाग निकला। दंपती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पहले कानपुर देहात के झींझक चर्च में रहते थे। झींझक से मिशनरी का प्रचार-प्रसार और गांव में लोगों को निशुल्क इलाज के लिए 10 दिन पहले आए थे। यहां का ओम प्रकाश भी मिशनरी के लिए काम करता है। बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षित द्विवेदी ने बताया कि धर्मांतरण की तैयारी एक सप्ताह से चल रही थी। वह लोग लगातार निगरानी कर रहे थे। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विहिप नगर अध्यक्ष राजेश सिंह की तहरीर पर दंपती व ओम प्रकाश समेत कई के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस झींझक से दंपती के बारे में जानकारी जुटाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *