FIR lodged against actress Shweta Menon | सलमान की फिल्म ‘बंधन’ की एक्ट्रेस के खिलाफ FIR: श्वेता मेनन पर अश्लील फिल्में और विज्ञापन करने का आरोप
मनोरंजन

FIR lodged against actress Shweta Menon | सलमान की फिल्म ‘बंधन’ की एक्ट्रेस के खिलाफ FIR: श्वेता मेनन पर अश्लील फिल्में और विज्ञापन करने का आरोप

Spread the love


32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केरल की एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने एक्ट्रेस श्वेता मेनन के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 की धारा 67A के तहत की गई है।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, FIR में आरोप है कि श्वेता ने कुछ फिल्मों में ऐसे सीन किए, जिनमें अश्लीलता दिखाई गई। इन फिल्मों में ‘पलेरी मणिक्यम’, ‘रत्निर्वेदम’, ‘कलीमान्नु’ (जिसमें उनकी डिलीवरी का असली वीडियो दिखाया गया था) और एक कंडोम ब्रांड का विज्ञापन शामिल है। आरोप है कि इन फिल्मों और विज्ञापनों के कुछ हिस्से सोशल मीडिया और एडल्ट्स वेबसाइट्स पर दिखे हैं।

शिकायत में कहा गया है कि ऐसे कंटेंट को लोकप्रियता पाने और कमाई के लिए इस्तेमाल किया गया।

श्वेता मेनन मलयालम-हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस हैं, मिस इंडिया एशिया पैसिफिक 1994 रहीं और बिग बॉस मलयालम 1 में भी दिखी थीं।

श्वेता मेनन मलयालम-हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस हैं, मिस इंडिया एशिया पैसिफिक 1994 रहीं और बिग बॉस मलयालम 1 में भी दिखी थीं।

FIR एर्नाकुलम की चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुई है। शिकायत मार्टिन मेनाचेरी नाम के व्यक्ति ने की थी। पुलिस ने FIR में इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेन्शन) एक्ट की धारा 3 और 5 भी जोड़ी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच शुरू की जाएगी। IT एक्ट की धारा 67A इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में सेक्सुअली एक्सप्लिसिट एक्ट्स वाले कंटेंट के पब्लिकेशन या ट्रांसमिशन से जुड़ी है।

श्वेता कई हिंदी फिल्मों में नजर आई हैं। 1997 की फिल्म ‘इश्क’ के गाने ‘हमको तुमसे प्यार है’ में वह डांसर थीं। इस फिल्म में अजय देवगन, काजोल, आमिर खान और जूही चावला मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद श्वेता सलमान खान की फिल्म ‘बंधन’ में भी नजर आईं थीं।

बंधन में श्वेता ने वैशाली की भूमिका निभाई थी।

बंधन में श्वेता ने वैशाली की भूमिका निभाई थी।

श्वेता पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहले बॉबी भोंसले से शादी की थी, जो बाद में टूट गई। फिर 2011 में उन्होंने श्रीवल्सन मेनन से दूसरी शादी की। उनकी एक बेटी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *