Free Ration Scheme: राशन कार्डधारकों के लिए अपडेट, जुलाई में इस तारीख से बंटेगा अगस्त का खाद्यान्न
होम

Free Ration Scheme: राशन कार्डधारकों के लिए अपडेट, जुलाई में इस तारीख से बंटेगा अगस्त का खाद्यान्न

Spread the love


Bareilly News: अगस्त के लिए आवंटित राशन का वितरण 20 जुलाई से शुरू हो जाएगा। जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, वह मोबाइल ओटीपी सत्यापन से राशन प्राप्त कर सकेंगे। 


Free Ration will be distributed from July 20 in Bareilly

निशुल्क राशन वितरण
– फोटो : अमर उजाला


loader



विस्तार


बरेली में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को अगस्त माह के लिए आवंटित राशन का निशुल्क वितरण 20 जुलाई से शुरू होगा। 10 अगस्त तक वितरण किया जाएगा। इसके तहत 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल प्रति कार्ड की दर से मिलेगा। 

Trending Videos

जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक, पात्र गृहस्थी योजना के तहत प्रति यूनिट दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल मिलेगा। खाद्यान्न वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा रहेगी। विक्रेता उपलब्ध सीमा के अनुसार पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है वह मोबाइल ओटीपी सत्यापन से राशन प्राप्त कर सकेंगे। 

7.80 लाख से अधिक हैं कार्डधारक

बरेली जिले में सात लाख 80 हजार से भी अधिक राशन कार्डधारक हैं। जिसमें 6.89 लाख पात्र गृहस्थी और 99 हजार से अधिक अंत्योदय कार्डधारक हैं। जिले में अनाज वितरण के लिए कुल 1785 दुकानें हैं।

यह भी पढ़ें- UP: ‘तुम कांवड़ लेने मत जाना…’ कविता गाने वाले शिक्षक रजनीश गंगवार को मिल रही धमकी, पुलिस को दी तहरीर

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *