नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) की दरों में बदलाव करने का ऐलान किया है। स्वतंत्रता दिवस पर पीएम लाल किले से 12वीं बार देश को संबोधित कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा- समय की मांग है कि जीएसटी की दरों की समीक्षा हो। हम नई जेनरेशन का जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं। सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम होगा। GST की दरें भारी मात्रा में कम होंगी।
GST का रिफॉर्म किया, टैक्सेशन को सरल किया। 8 साल बाद इसका रिव्यू शुरू किया। हम नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं। सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम कर देंगे, रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएगी, लोगों को बहुत फायदा होगा।
12 लाख तक आज इनकम टैक्स से मुक्ति देने का काम किया है। ऐसा कभी किसी ने सोचा नहीं था, आज हमने कर लिया।







